Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में ईरान इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे भीषण युद्ध (US-Israel-Iran War) के बीच भारत को एक और महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता मिलती दिख रही है। सूत्रों की माने तो ईरान ने दो और भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की मंजरी मिली गई है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएंगे। जिससे यह उम्मीद जगी है कि भारत में अब LPG आपूर्ति की कमी दूर हो जाएगी।
जहाज़ों की ट्रैकिंग के डेटा से पता चलता है कि जहाज 'जग वसंत' और 'पाइन गैस' इस समय रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं, और उन्हें ईरान ने सुरक्षित मार्ग के लिए मंजरी मिल चुकी है। ये जहाज लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जा रहे हैं, जो पूरे भारत में खाना पकाने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला ईंधन है।
ट्रैकिंग के डेटा के अनुसार दोनों जहाजों ने सोमवार सुबह अपनी यात्रा शुरू की दोपहर बाद ईरान के केश्म और लारक द्वीपों तक पहुंचे। ये दोनों जहाज़ एक-दूसरे के करीब चल रहे थे और जैसे ही वे हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास पहुंचे, उन्होंने ईरानी अधिकारियों को संकेत दिया कि वे भारतीय जहाज हैं, ताकि IRGC की तरफ से कोई भी भ्रम न हो। रिपोर्टों के अनुसार, यदि जहाज़ों की यात्रा बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ती है, तो उनके सोमवार शाम तक ओमान की खाड़ी में पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट की माने तो होर्मुज स्ट्रेट से पूरा रास्ता तय करने में लगभग 14 घंटे लगते हैं।
बता दें कि अमेरिका और इज़रायल के साथ चल रहे अपने संघर्ष (US-Israel-Iran War) के बीच ईरान ने होरमुज़ जलडमरूमध्य में IRGC अधिकारियों को तैनात कर दिया है। जिसके चलते भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट (LPG crash) गहरा गया है। हालांकि ईरान ने साफ कहा है कि वह केवल अमेरिका और उसके सहयोगियों के जहाजों को निशाना बनाएगा। साथ ही यह आश्वासन दिया है कि आम लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा।
इस बीच, भारत इस मार्ग से अपने टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ईरान के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रहा है; इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, दो भारतीय जहाजों शिवालिक और नंदा देवी को पिछले ही हफ़्ते इस जलडमरूमध्य से गुज़रने की अनुमति दी गई थी। दरअसल होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से 20 भारतीय जहाज फंसे हैं और इन दो जहाजों को निकलने की अनुमति मिलने को बाकी जहाजों के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 57 घायल, सीएम सुवेंदु ने जताया दुख
2026-06-21
Tamil Nadu: तिरुवल्लूर में सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 6 मजदूरों की मौत, कई गंभीर
2026-06-21
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
अहमदाबाद विमान हादसा : 'पायलट जान लेने के लिए विमान नहीं उड़ाते', जांच रिपोर्ट पर FIP ने उठाए सवाल
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
Telegram Ban: टेलीग्राम पर प्रतिबंध रहेगा जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को रखा बरकरार
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
Milkha Singh: महान धावक व पद्मश्री मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-06-18
2026-06-17