Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेकी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती के साथ ही रुझान भी सामने आ चुके है। शुरुआती रुझानों में भाजपा पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और टीएमसी से आगे निकल गई है। वहीं तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों में अभिनेता-राजनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) शुरुआती रुझानों में AIADMKसे भी नीचे खिसक गई है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11:00 बजे तक, विजय की पार्टी (TVK) 108 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। BJP की सहयोगी, AIADMK, दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 73 सीटों पर बढ़त बना ली है। MK स्टालिन की पार्टी, DMK, फिलहाल केवल 54 सीटों पर आगे है। दरअसल दो साल पहले, फरवरी 2024 में विजय (Thalapathy Vijay) ने तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी 2026 के राज्य चुनावों में अपना चुनावी पदार्पण करेगी।
दरअसल तमिलनाडु में वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। पहले आधे घंटे के दौरान पोस्टल बैलेट से आए वोटों की गिनती की गई, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) से वोटों की गिनती शुरू हुई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से कुछ दिन पहले ही कई एग्जिट पोल ने सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) की जीत की भविष्यवाणी की हालांकि एग्जिट पोल अक्सर गलत भी साबित होते हैं।
बता दें कि 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में संपन्न हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, कुल 4.8 करोड़ वोट डाले गए, जिसके परिणामस्वरूप 85.1 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात यह है कि तमिलनाडु में पिछले चार विधानसभा चुनावों में पहली बार, 2026 में महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 प्रतिशत से ज़्यादा हो गई है।
सोमवार को, राज्य भर में 62 तय काउंटिंग सेंटरों पर सभी 75,064 पोलिंग स्टेशनों जिनमें पोस्टल बैलेट भी शामिल हैं के वोटों की गिनती चल रही है। लगभग 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, और काउंटिंग सेंटरों और हॉल में जाने के लिए अधिकृत सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए QR कोड-आधारित फोटो पहचान पत्र ज़रूरी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
West Bengal Election Results 2026 : बंगाल के नतीजों ने विपक्ष के सामने खड़ा किया अस्तित्व का संकट
Jalaun Accident: अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत
Weather Update: सुबह-सुबह झमाझम बारिश से गिरा तापमान, सीएम योगी ने की ये अपील
West Bengal: मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी, सीआरपीएफ डीजी ने तैयारियों का लिया जायजा
रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मंजूरी, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन होगा अधिक सुगम
आधार कार्ड के डिजाइन में होगा बदलाव? केंद्र सरकार ने बताई वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई
Pune Rape Case: किसी भी नेता से नहीं मिलेंगे पीड़िता के पिता, बोले- पहले इंसाफ मिले
दिल्ली में मौत का तांडव: AC ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
Raebareli: आरेडिका का पहला वंदे भारत ट्रेनसेट अत्याधुनिक सिस्टम से लैस, ट्रायल के लिए रवाना
करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ आया Alert मैसेज, सुनाई दी सायरन की आवाज, जानें किसने और क्यों भेजा
अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, देश में पहली बार शुरू हुआ MLFF सिस्टम