नई दिल्ली : देशभर में नववर्ष और आस्था के कई पर्वों का उल्लास एक साथ देखने को मिल रहा है। गुरुवार को चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, नवरेह और साजिबु चेरोबा जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा की कामना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती-चांद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में नववर्ष के आगमन के स्वागत में मनाए जाने वाले ये उत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के उल्लासपूर्ण प्रतीक हैं। मेरी मंगलकामना है कि ये सुखद पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और नई आशाओं का संचार करें।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग पोस्ट में उत्सवों को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवरात्रि को लेकर लिखा, "देशभर के मेरे परिवारजनों को नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं। शक्ति की आराधना का यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले। जय अंबे जगदंबे मां।"
पीएम मोदी ने गुड़ी पड़वा की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सुंदर त्योहार नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है, जो अपने साथ नई ऊर्जा, आशा और नए अवसरों का संदेश लेकर आता है। कामना है कि आने वाला वर्ष आप सभी के लिए खुशियों, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य से भरा हो। यह हममें से हर किसी को अटूट दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने, अपनी आकांक्षाओं को संवारने और सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करे।"
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोस्ट किया, "नव संवत्सर, चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती-चांद, नवरेह, साजिबु-चेरोबा और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे लिखा, "हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्योहार पारंपरिक नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं, वसंत ऋतु के आगमन की घोषणा करते हैं, और नवीनीकरण तथा नई शुरुआत की भावना को दर्शाते हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और 'विविधता में एकता' की भावना को परिलक्षित करते हैं। कामना है कि ये आनंदमय अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई आशा का संचार करें।"
नवरात्रि को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के महापर्व 'चैत्र नवरात्रि' स्थापना के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। मेरी आशा है कि यह पावन महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा आदिशक्ति की कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे।
खड़गे ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, "जैसे ही हम अपने विविध राष्ट्र भर में चैत्र सुकलादि, गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, नवरेह, और साजिबु चेरोबा की भावना का उत्सव मनाते हैं, हम उन सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं जो इन आनंदमय पर्वों को मना रहे हैं। कामना है कि वसंत के ये पर्व नई शुरुआत लेकर आएं, आपसी सौहार्द के बंधन को और गहरा करें, और हर घर को खुशियों तथा आशा से भर दें।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी नवरात्रि और गुड़ी पड़वा समेत अन्य पर्वों को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आप सभी को गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, उगादी, साजिबू चेइराओबा, चेटी चंड, और नवरेह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये आनंदमय अवसर आपके जीवन को खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत से भर दें।
इसी बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवरात्रि को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। माता रानी आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "आज देशभर में विभिन्न त्योहार मनाए जा रहे हैं।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नव संवत्सर विक्रम संवत-2083, उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरोज (नवरेह) और चेटी चंड की हार्दिक शुभकामनाएं। वसंत ऋतु और नववर्ष के स्वागत में मनाए जाने वाले ये सभी पर्व भारत की बहुरंगी संस्कृति और विविधता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करती हूं।
अन्य प्रमुख खबरें
रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मंजूरी, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन होगा अधिक सुगम
आधार कार्ड के डिजाइन में होगा बदलाव? केंद्र सरकार ने बताई वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई
Pune Rape Case: किसी भी नेता से नहीं मिलेंगे पीड़िता के पिता, बोले- पहले इंसाफ मिले
दिल्ली में मौत का तांडव: AC ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
Raebareli: आरेडिका का पहला वंदे भारत ट्रेनसेट अत्याधुनिक सिस्टम से लैस, ट्रायल के लिए रवाना
करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ आया Alert मैसेज, सुनाई दी सायरन की आवाज, जानें किसने और क्यों भेजा
अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, देश में पहली बार शुरू हुआ MLFF सिस्टम
यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में 13वें स्थान पर
बरगी डैम में भीषण नाव हादसा: तूफान के बीच पलटी पर्यटक नाव, 4 की मौत, 18 लापता
मतगणना केंद्रों की बढ़ेगी सुरक्षा, आयोग ने लागू की QR आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली