हिन्दू नववर्ष -चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर PM Modi ने देशवासियों को दी बधाई, दिया खास संदेश

खबर सार :-
Chaitra Navratri 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, देशवासियों को चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा हार्दिक शुभ कामनाएं दी है।

हिन्दू नववर्ष -चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर PM Modi ने देशवासियों को दी बधाई, दिया खास संदेश
खबर विस्तार : -

Chaitra Navratri 2026 Puja Vidhi:  हिंदू नव वर्ष चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस बार 19 मार्च, 2026 को  हिंदू नव वर्ष (Hindu Nav Samvatsar 2083) का आगाज हो चुका है। जो विक्रम संवत 2083 के आगमन का प्रतीक है। इसी दिन से विक्रम संवत की गणना की जाती है। यह दिन न केवल नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि उत्सव के आरंभ का भी संकेत देता है। इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गहरा माना जाता है। 

हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में चैत्र नवरात्रि का स्थान अत्यंत अद्वितीय है। यह केवल नौ दिनों का उपवास मात्र नहीं है, बल्कि यह शक्ति की उपासना, आत्मशुद्धि और प्रकृति के नव-श्रृंगार का उत्सव है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है, जो 27 मार्च को राम नवमी के साथ संपन्न होगा। साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों में भी इस दिन को अगल-अगल पर्व के तौर पर बनाया जाता है। महाराष्ट्र और गोवा में, इसे विशेष उमंग और उत्साह के साथ गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। जबकि कर्नाटक,आन्ध्र प्रदेश और तेलांगना में इसे उगादी के रूप में मनाया जाता है। 

Chaitra Navratri 2026 की प्रधानमंत्री ने दी बधाई

हिन्दू नववर्ष-चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पीएम मोदी ने खास संदेश दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि, दिव्य शक्ति की प्रतीक-मां दुर्गा की असीम कृपा से सभी का कल्याण सुनिश्चित हो, जिससे 'विकसित भारत' बनाने के हमारे संकल्प में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: "पूरे देश में मेरे परिवार के सदस्यों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। दिव्य शक्ति की आराधना का यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। दिव्य शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की असीम कृपा सभी का कल्याण सुनिश्चित करे, जिससे 'विकसित भारत' बनाने के हमारे संकल्प में नई ऊर्जा का संचार हो सके। जय अम्बे जगदम्बे मां।"

उन्होंने संस्कृत सुभाषित में लिखा, "वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।" सुभाषित में कहा गया है, "जो भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली हैं, जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है, जो वृषभ पर आरूढ़ हैं और हाथ में त्रिशूल धारण करती हैं, उन यशस्विनी देवी शैलपुत्री की मैं वंदना करता हूं।"

Hindu Nav Samvatsar 2083 की पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर यानी हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, नव संवत्सर (Hindu Nav Samvatsar 2083) के अवसर पर मेरे सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और मज़बूत करेगा—ये ऐसे गुण हैं जो बदले में, राष्ट्र-निर्माण के हमारे प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।"

पीएम मोदी ने Gudi Padwa की दी बधाई

इसके अलावा, उन्होंने *गुड़ी पड़वा* (Gudi Padwa) के लिए भी शुभकामनाएं दीं। PM मोदी ने कहा, "*गुड़ी पड़वा* के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सुंदर त्योहार नए साल के आगमन का प्रतीक है, जो अपने साथ नई ऊर्जा, आशा और नए अवसरों का संदेश लेकर आता है। कामना है कि आने वाला साल आप सभी के लिए खुशियों, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य से भरा हो। यह हम सभी को अटूट संकल्प के साथ आगे बढ़ने, अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने और सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करे।"
 

अन्य प्रमुख खबरें