LPG Gas Cylinder Crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध मिडिल ईस्ट में सबसे खतरनाक लड़ाइयों में से एक बन गया है। युद्ध का आज 11 दिन है। इस जंग का अगल सबसे ज्यादा भारत में पड़ रहा है। देश भर के कई राज्यों में अभी घरेलू गैस सप्लाई का संकट सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर मध्य प्रदेश,तेलंगाना और तमिलनाडू तक, LPG सप्लाई में रुकावटों ने आम लोगों और होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
हालांकि केंद्र सरकार ने इस स्थिति को देखते हुए, एसेंशियल कमोडिटीज़ एक्ट (ECA) के तहत एक ऑर्डर जारी किया है और घरेलू इस्तेमाल के लिए गैस की सप्लाई को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। उधर दावा किया जा रहा है कि भारत ने दूसरे तरीकों से LPG और LNG की सप्लाई पक्की कर ली है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह सप्लाई जल्द ही देश में आने की उम्मीद है। इस बीच, सरकार के तेल कंपनियों को कुकिंग गैस का उत्पदन अधिक से अधिक करने का निर्देश देने के बाद से भारतीय रिफाइनरियों ने घरेलू LPG प्रोडक्शन में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

दरअसल ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से LPG कुकिंग गैस की भारी कमी आ गई है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया भर में एनर्जी का एक बड़ा सोर्स है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से इसका असर दिल्ली, मुंबई, तमिलनाडू और यूपी-बिहार समेत देश के कई शहरों पर पड़ना शुरू हो गया है। दिल्ली में गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, और मुंबई में भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।
अब, मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद, लोगों ने खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। मार्केट में इलेक्ट्रिक कुकर, माइक्रोवेव ओवन, OTG ओवन, टोस्टर, ग्रिल, इलेक्ट्रिक तवा, एयर फ्रायर, मल्टी-कुकर, इलेक्ट्रिक स्टीमर और हॉट प्लेट जैसे अप्लायंसेज की खरीद में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

राजधानी दिल्ली समेत NCR में कई जगहों पर LPG सिलेंडर न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग न तो गैस बुक कर पा रहे हैं और न ही उन्हें सिलेंडर मिल पा रहा है। सरकार ने गैस बुकिंग के लिए कई अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, लेकिन वे नंबर भी अब ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक नंबर है 7718955555। जब असलियत जानने के लिए इस नंबर पर कॉल किया गया तो कभी कॉल नहीं लगती, कभी नंबर बंद दिखाता है तो कभी नंबर इस्तेमाल में नहीं दिखाता।
कंज्यूमर अपनी गैस बुक करने के लिए इस नंबर पर ऑनलाइन डायल करते हैं, लेकिन उनकी गैस बुक नहीं हो रही है, जिसकी वजह से वे गैस एजेंसी का रुख कर रहे हैं। गैस बुक करने के लिए ज्यादातर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। यहीं हाल यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और तमिलनाडू का है। हाल के दिनों में, LPG एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों के कई वीडियो सामने आए हैं। गैस की किल्लत के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ के रेस्टोरेंट और होटलों में यह संकट और भी ज़्यादा गहरागया है।

उधर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का कहना है कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। कंपनी का कहना है कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि जिन लोगों ने बुकिंग की है, उनके घरों तक गैस पहुंचाई जाए। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि जिन लोगों ने 25 दिन बाद बुकिंग की है, उनके DAC नंबर मिल रहे हैं, और सप्लाई धीरे-धीरे ठीक हो रही है। उन्होंने लोगों से पैनिक होने के बजाय सब्र रखने की अपील की।
LPG Cylinder crisis: भारत में क्यों गहराया गैस संकट
बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष (US-Israel Iran War) ने फ्यूल सप्लाई पर असर डाला है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से सऊदी अरब जैसे देशों से भारत का 85-90 परसेंट LPG इंपोर्ट रुक गया है। इसलिए, सरकार ने घरेलू कुकिंग गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी है, जिससे होटलों और रेस्टोरेंट के लिए मार्केट-प्राइस वाली कमर्शियल गैस की कमी हो गई है। दरअसल भारत में हर साल लगभग 31.3 मिलियन टन LPG की खपत होती है। इसमें से 87 प्रतिशत घरेलू किचन में इस्तेमाल होता है, जबकि 13 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट जैसी कमर्शियल जगहों पर इस्तेमाल होता है। कुल मांग का 62 प्रतिशत आयात से पूरा होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
World Heritage Day 2026: धरोहर बचाना क्यों है जरूरी, जानिए हमारी पहचान की असली कहानी
TIME100 में भारत का जलवा: सुंदर पिचाई से रणबीर तक छाए भारतीय सितारे
Raghav Chadha: पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी सुरक्षा, केंद्र से मिली Z सिक्योरिटी
Divya Singh: यूपी की बेटी दिव्या ने दुनिया में बढ़ाया मान, साइकिल से फतह किया एवरेस्ट बेस कैंप