LPG Gas Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में दिखने लगा है। इस जंग का असर सबसे ज्यादा भारत में पड़ रहा है। देश भर के कई राज्यों में अभी घरेलू गैस सप्लाई का संकट सामने आ रहा है। वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर खत्म होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में वकीलों की कैंटीन (lawyers canteen) ने मेन कोर्स का खाना देना बंद (lawyers canteen lunch Stopped) कर दिया है। मैनेजमेंट ने सभी से सहयोग की अपील की है और कहा है कि गैस मिलते ही पूरा खाना फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट के वकीलों की नोटिस लॉयर्स कैंटीन (lawyers canteen) में LPG गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। जिसके चलते खाना नहीं बन पा रहा है। हाई कोर्ट में वकीलों को खाना देने वाली कैंटीन ने आज यानी 11 मार्च को वकीलों की जानकारी के लिए कैंटीन में ही एक नोटिस भी लगा दिया है।
इस नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट के वकीलों की कैंटीन में मेन कोर्स का खाना नहीं दिया जा सकेगा। कैंटीन मैनेजमेंट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अभी गैस नहीं है, इसलिए खाना नहीं बन पा रहा है। गैस सप्लाई कब तक ठीक होगी, इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन जैसे ही सिलेंडर मिलेंगे, खाना फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच मैनेजमेंट ने सभी से सहयोग की अपील की है।
कैंटीन मैनेजमेंट परेशानी के लिए माफी मांगता है और सभी से सहयोग की अपील करता है। उनका कहना है कि यह एक टेम्पररी प्रॉब्लम है और जल्द ही मेन मील्स को फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। तब तक वकीलों और स्टाफ के लिए सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और दूसरे स्नैक्स मिलेंगे, ये रेगुलर सर्व किए जाएंगे। इस दौरान, कैंटीन स्टाफ लगातार मॉनिटरिंग करेगा और ऑर्डर बनाए रखेगा ताकि यह पक्का हो सके कि वकीलों और स्टाफ को कोई परेशानी न हो। लॉयर्स कैंटीन का मकसद यह पक्का करना है कि सभी को समय पर खाना मिले और कोई दिक्कत न हो। इसलिए, फिलहाल, हल्का स्नैक्स सर्व किया जा रहा है, और मेन मील्स के लिए इंतज़ार करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
World Heritage Day 2026: धरोहर बचाना क्यों है जरूरी, जानिए हमारी पहचान की असली कहानी
TIME100 में भारत का जलवा: सुंदर पिचाई से रणबीर तक छाए भारतीय सितारे
Raghav Chadha: पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी सुरक्षा, केंद्र से मिली Z सिक्योरिटी
Divya Singh: यूपी की बेटी दिव्या ने दुनिया में बढ़ाया मान, साइकिल से फतह किया एवरेस्ट बेस कैंप