International Womens Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों और जज्बे को समर्पित है। इंटरनेशनल विमेंस डे महिलाओं के अधिकारों, समानता, सम्मान के साथ-साथ उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश को मजबूत बना रही हैं। भारत की तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना ) में भी महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।
भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाएं अब केवल सहायता भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अग्रिम मोर्चों से लेकर नेतृत्व पदों तक अहम भूमिका निभा रही हैं। फाइटर पायलट, युद्धपोत के अधिकारी, सैन्य पुलिस और तोपखाना रेजिमेंट जैसे ज़रूरी फ़ील्ड्स में महिलाओं की हिस्सेदारी तेज़ी से बढ़ी है, जिससे जेंडर रूढ़ियों को तोड़ रही है।
महिलाएं भारतीय सेनाओं में अहम भूमिका निभा रही हैं, चाहे वह वायुसेना के आधुनिक विमान उड़ाने की बात हो या हो या फिर नौसेना के विश्व परिक्रमा जैसे मिशन हों। इन सभी मिशन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। वहीं भारतीय थल सेना में भी महिलाएं आधुनिक हथियार चलाने से लेकर अन्य महत्वपूर्ण सैन्य भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की भागीदारी और लीडरशिप से देश की तरक्की और राष्ट्र निर्माण की यात्रा मजबूत हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने नारी शक्ति को सलाम करते हुए वीर, साहसी और कर्तव्यनिष्ठ महिला सैनिकों के योगदान को याद किया है।
इस मौके पर सेना ने देश की सभी महिलाओं को बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने कहा महिलाओं की ताकत, समर्पण और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महिलाओं के योगदान को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश को मजबूत बना रही हैं। उधर भारतीय वायुसेना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की कामयाबियों को सम्मानित किया। एयर फोर्स ने कहा कि महिलाएं अपनी ताकत, हिम्मत और कामयाबियों से समाज को इंस्पायर कर रही हैं और देश की तरक्की में अहम योगदान दे रही हैं।
इंडियन आर्मी, लड़ाकू भूमिका: सीमा पर गश्त, घुसपैठ को रोकना और युद्ध जैसी स्थिति में आक्रामक व रक्षात्मक कार्यवाही करना।
भारतीय वायु सेना (IAF): 2018 तक एयर फ़ोर्स में महिला अधिकारियों की संख्या 13.09% तक पहुंच गई, और महिलाएं फ़ाइटर पायलट के तौर पर युद्धक विमान उड़ा रही हैं। 2024 में 153 महिला अग्निवीरों को भी शामिल किया जा चुका है।
भारतीय नौसेना : 2023 में 273 महिला नाविकों को INS चिल्का में शामिल किया गया और वे युद्धपोतों पर सक्रिय रूप से सेवा दे रही हैं।
नेतृत्व और उच्चतम पद: 2020 तक, आर्मी में तीन महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट-जनरल या उसके बराबर के पद तक पहुंचीं, सभी मेडिकल सेवाओं में।
ऐतिहासिक बदलाव: 2020 के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महिला अधिकारियों के लिए परमानेंट कमीशन का रास्ता बनाया, जिससे उनके करियर में तरक्की और ग्रोथ पक्की हुई।
गौरतलब है कि हर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने और समाज में जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि समाज के बैलेंस्ड डेवलपमेंट के लिए महिलाओं को एजुकेशन, नौकरी और फैसले लेने के अधिकार में बराबर मौके मिलने चाहिए। साथ ही इंटरनेशनल विमेंस डे की हर साल एक थीम होती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम 'Give to Gain' यानी दान से लाभ है। 2025 में थीम 'सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता सशक्तिकरण' थी। इंटरनेशनल विमेंस डे पर कई तरह के इवेंट, अवेयरनेस कैंपेन, सेमिनार और अवॉर्ड सेरेमनी ऑर्गनाइज़ किए जाते हैं। इनका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Punjab Budget 2026: पंजाब विधानसभा में पेश हुआ बजट, महिलाओं को मिला खास तोहफा
Sukhoi Fighter Jet Crash: असम में सुखोई-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
Chardham Yatra 2026: बदरी-केदार में विशेष पूजा होगी महंगी? BKTC जल्द ला सकता है नया रेट चार्ट
भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील, आवाजाही पर रोक, बाजारों पर बुरा असर
‘फांसी घर’ विवादः स्पष्टीकरण देंगे अरविंद केजरीवाल, समिति के सामने रखी ये मांग
Israel-Iran War: दुबई से भारत पहुंची एयर इंडिया की पहली फ्लाइट, उड़ानें फिर से बहाल
ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर सरकार की चुप्पी कायरता या कूटनीति? सोनिया का सरकार पर हमला
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत भी हुआ एक्टिव, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात