Gujarat School Bomb Threats: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और काशी समेत राज्य के करीब 19 जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल के ज़रिए इन सभी स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई है। ईमेल में लिखा था गुजरात को खालिस्तान बना देंगे, और हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को वापस ले गए।
उधर बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद सोमवार को अहमदाबाद और वडोदरा के करीब 13 स्कूलों को खाली करा लिया गया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी चेकिंग की गई। स्कूलों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। पुलिस एहतियात के तौर पर सभी ज़रूरी सुरक्षा कदम उठा रही है, स्कूलों में सुरक्षा कड़ी कर रही है और मामले की जांच कर रही है। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक डिवाइस लगाए गए थे। वडोदरा के उर्मी स्कूल के हॉस्टल को भी खाली करा लिया गया।
वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि टीचरों और स्टूडेंट्स को स्कूलों से घर भेज दिया गया है। नौ स्कूलों में जांच पूरी हो गई है, और बाकी जगहों पर जांच चल रही है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। हम ईमेल की पहचान और उसके सोर्स की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले यूपी के लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत राज्य के कई जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी तड़के सुबह मेल के जरिए दी गई थी। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि पुलिस टीमों ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर संबंधित कोर्ट परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली। लेकिन कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
इतना ही नहीं पांच दिन पहले पंजाब के मोहाली में भी स्कूलों और कॉलेजों को बम की धमकी मिली थी। सुबह करीब 7:30 बजे भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होगा। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
PM मोदी ने देशवासियों को दी 'हनुमान जन्मोत्सव' की शुभकामनाएं, साझा की लेटे हुए हनुमानजी की तस्वीर
पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने 30 जून 2026 तक Custom Duty पूरी तरह की माफ
Toll Plaza पर अब नहीं चलेगा Cash, एक अप्रैल से केवल Digital माध्यम से भुगतान होगा मान्य
सूरत में दर्दनाक हादसा: घर में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले
भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bihar Temple Stampede: नालंदा में शीतला अष्टमी पर भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Amit Shah Lok Sabha Speech : लोकसभा में नक्सलवाद पर बरसे अमित शाह, कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी