Milkha Singh Death Anniversary: प्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर महान भारतीय धावक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मिल्खा सिंह का आज आज 5वीं पुण्यतिथि है। मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर प केंद्रीय सड़क परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "'फ्लाइंग सिख', पद्म श्री मिल्खा सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'X' पर लिखा, "'फ्लाइंग सिख', पद्म श्री मिल्खा सिंह, भारतीय खेल जगत की बेमिसाल शान और अनुशासन व असाधारण गति के प्रतीक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अपने लक्ष्य के प्रति आपका अटूट समर्पण और अथक परिश्रम हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत और एक मिसाल बना रहेगा।"
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'X' पर लिखा, "'फ्लाइंग सिख', पद्म श्री मिल्खा सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने संघर्षों को सकारात्मक रूप से अपनाकर उन्हें ताकत में बदला और अपने सपनों को उपलब्धियों में तब्दील किया। अपने खेल कौशल, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने वैश्विक मंच पर 'भारत माता' का मान बढ़ाया। खेल जगत हमेशा उनसे प्रेरणा लेता रहेगा।"
दिल्ली की नेता रेखा गुप्ता ने लिखा, "भारतीय खेलों की शान, पद्म श्री 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने में बिताया गया उनके जीवन का हर अध्याय धैर्य, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रतीक रहा। खेलों और देश के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'X' पर लिखा, "वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने वाले महान धावक 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। आपकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा और असाधारण खेल प्रतिभा देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'X' पर लिखा, "महान धावक, पद्म श्री से सम्मानित और 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने वैश्विक मंच पर भारतीय एथलेटिक्स को एक नई पहचान दिलाई! उनका संघर्ष, अनुशासन और बेमिसाल उपलब्धियां देश के युवाओं और एथलीटों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती रहेंगी।"
गौरतलब है कि भारत के सबसे बड़े खेल दिग्गजों में से एक मिल्खा सिंह का 18 जून, 2021 को निधन हो गया था। आज उनकी 5वीं पुण्यतिथि मनाई जा रहा है। पद्म श्री मिल्खा सिंह 200 मीटर और 400 मीटर इवेंट्स में अपने शानदार प्रदर्शन से कई लोगों को प्रेरित किया। 1960 के रोम ओलंपिक में, वे चौथे स्थान पर रहे और दक्षिण अफ्रीका के ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट मैल्कम स्पेंस से सिर्फ़ 0.13 सेकंड पीछे रह गए। रोम में उनका 45.73 सेकंड का समय चार दशकों तक 400 मीटर इवेंट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना रहा। वे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट भी थे; उन्होंने 1958 में कार्डिफ में 440-यार्ड की दौड़ जीती थी। इसके अलावा, उन्होंने एशियाई खेलों में भी तीन बार गोल्ड मेडल जीते।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG LIVE Score: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
राम मंदिर के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
श्रीलंका बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का नया केंद्र, बड़े स्कैम सेंटरों का खुलासा
2026-06-16
भारतीय वायु सेना विकसित करेगी स्वदेशी लंबी दूरी के कामिकेज ड्रोन, स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा
2026-06-16
अंबुबाची मेला 2026: 22 जून से तीन दिन तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, गुवाहाटी में जुटेंगे लाखों साधक
2026-06-16
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क
2026-06-16
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: SIT जांच तेज, गरमाया राजनीतिक माहौल
2026-06-16
2026-06-16
ओमान में समुद्री हमले के बाद वतन लौटेंगे 21 भारतीय नाविक, राजदूत प्रशांत पिसे ने दी शुभकामनाएं
2026-06-16
NEET (UG) 2026 Re-exam: पेपर लीक और नकल गिरोहों पर केंद्र का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम हुआ बैन
2026-06-16
2026-06-16