Delhi Weather: देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत 9 राज्यों में बारिश (Rain), आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही घने बादलों ने आसमान को पूरी तरह से ढक लिया। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं। बदलते मौसम और तेज हवाओं की वजह से हवा की क्वालिटी में भी थोड़ा सुधार हुआ।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए। दोपहर में मौसम और खराब हो सकता है, 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rain) होने की संभावना है। घने बादलों और आंधी के कारण दिन में भी अंधेरा जैसा महसूस हो सकता है। रुक-रुक कर होने वाली यह बारिश शाम तक जारी रह सकती है। IMD ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 18 फरवरी को दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है। आज का मिनिमम टेम्परेचर 11 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सात दिन के अनुमान के मुताबिक, 19 फरवरी को मिनिमम टेम्परेचर 12 और मैक्सिमम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है।
बता दें कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी दर्ज की गई। इस दौरान तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो नॉर्मल से 6.5 डिग्री ज़्यादा है। बुधवार को बारिश से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
जबकि 20 फरवरी को भी टेम्परेचर 12 से 28 डिग्री सेल्सियस, 21 फरवरी 13 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 22 और 23 फरवरी को तापमान थोड़ा बढ़ने की उम्मीद है, जो करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसका मतलब है कि आज थोड़ी गिरावट के बाद, आने वाले दिनों में तापमान बढ़ता रहेगा।
उधर मौसम विभाग ने बुधवार से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दूसरे दक्षिणी भारतीय राज्यों में दिन का तापमान 30°C तक पहुंच गया है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के पांच जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। जयपुर में आज सुबह से बारिश और ओले गिर रहे हैं। 13 जिलों के लिए ऑरेंज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में बदलाव आया है। इससे मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी हुई है। राज्य के 22 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में मौसम बदल दिया है। जयपुर में बुधवार सुबह भारी बारिश और ओले पड़े। आज 13 जिलों के लिए ऑरेंज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई और नागौर में ओले भी गिरे। मौसम में इस बदलाव से मैक्सिमम टेम्परेचर में भी गिरावट आई है।
हरियाणा के मौसम की बात करें तो हिसार, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में बुधवार सुबह बारिश हुई। मंगलवार रात को राज्य में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया था, जिसके बाद हिसार और सिरसा में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने आठ जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की बात करें तो, दिल्ली के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी खराब कैटेगरी में बनी हुई है। अलीपुर में AQI 255, आनंद विहार में 285 और अशोक विहार में 264 दर्ज किया गया। आया नगर में 179 के साथ मध्यम श्रेणी और CRRI मथुरा रोड में 185 के साथ मध्यम श्रेणी दर्ज की गई। बवाना में AQI 307 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि चांदनी चौक में 286 और DTU में 249 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 296, लोनी में 352 (गंभीर श्रेणी), संजय नगर में 203 और वसुंधरा में 268 दर्ज किया गया।
नोएडा में, सेक्टर 125 में 275, सेक्टर 62 में 220, सेक्टर 1 में 205 और सेक्टर 116 में 236 AQI दर्ज किया गया। तेज हवाओं और हल्की बारिश से प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज की बारिश और हवा से राहत मिलेगी, हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव संभव है।
अन्य प्रमुख खबरें
World Bee Day 2026: मधुमक्खियों के बिना फल-फूल ही नहीं, चाॅकलेट और काॅफी पर मंडरा सकता है खतरा
सोने के अंडे निगलकर कर तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़, DRI ने एक को दबोचा
राहुल के बयान के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- जनता का गुस्सा अधिक तीखा
टॉफी, ट्रेंड और ताबड़तोड़ मीम्स: मोदी-मेलोनी मोमेंट हुआ वायरल, ‘मेलोडी’ वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन
सिक्किम में Odd-Even Rule लागू, ईंधन बचाने के लिए सरकार ने लिया फैसला
Twisha Sharma death case: निष्पक्ष जांच की मांग तेज, पिता ने कहा- सिस्टम पर बनाया जा सकता है दबाव