Delhi Malviya Nagar Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' (lemon green restaurant) में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी। रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपने आगोश में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इस अग्निकांड से अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। हालांकि अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह हादसा सुबह करीब 8:50 बजे हुए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को बुधवार सुबह 8:50 बजे मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू हो गया। आग बुझाने के लिए दस फायर इंजन और इमरजेंसी गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अब तक करीब 37 लोगों को बचाया जा चुका है।
रेस्टोरेंट से निकाले गए लोगों को तुरंत ही एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद रहकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां तैनात की गईं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग में बचे हुए लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
रेस्टोरेंट (lemon green restaurant) के ऊपर एक गेस्ट हाउस भी था, जिसमें विदेशी नागरिक रहते थे। मैक्स हॉस्पिटल रेस्टोरेंट के ठीक सामने है। वहां इलाज करा रहे मरीज़ों के अटेंडेंट इसी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। घटना के समय रेस्टोरेंट में नाश्ता परोसा जा रहा था। 60 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। रेस्टोरेंट के अलावा बेसमेंट में कई कमरे हैं, जहां लोग मौजूद थे। मृतकों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी लोग शामिल है।
DDMA (साउथ डिस्ट्रिक्ट) के SDM जितेंद्र कुमार ने कहा, "जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने तुरंत DDMA सेल को एक्टिवेट किया। हमें पता चला कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। घायलों समेत 7-8 लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। ऊपर की मंज़िल पर मौजूद कुछ लोगों ने लोकल लोगों द्वारा सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचाई।"
रेस्टोरेंट में आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पाने के बाद भी, फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी और पुलिस अधिकारी आग लगने का कारण पता लगाने के लिए जगह की जांच कर रहे हैं। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग काली हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, आग से रेस्टोरेंट में धुआं भर गया, जिससे कई लोग बेहोश हो गए। पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और एम्बुलेंस के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बेहोश लोगों को इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने घटना (Malviya Nagar Fire) पर दुख जताया और कहा कि दिल्ली सरकार हालात पर करीब से नज़र रख रही है। प्रभावित परिवारों को सभी ज़रूरी मेडिकल मदद और सपोर्ट दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "मालवीय नगर में लगी भयानक आग से हुए जान-माल के बड़े नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हिम्मत देने की प्रार्थना करती हूं।"
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। दिल्ली सरकार हालात पर करीब से नजर रख रही है। प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद दी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः- दिल्लीः जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 6 घायल
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश: CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 37
2026-06-02
2026-06-02
Weather Update: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
2026-06-02
2026-06-02
International Yoga Day 2026: बढ़ती उम्र में योग से निरोग रहेगा स्वास्थ्य, जानें इस साल की थीम
2026-06-02
2026-06-01
बिना टिकट यात्रा पर सख्ती का असर: झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग से कमाए 5.55 करोड़ रुपये
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01