लखनऊ, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठे विवाद के बीच, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव ’चुराने’ की कोशिश कर रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ’जल, जंगल, ज़मीन’ आदिवासियों की है और उनकी ही रहेगी। उत्तर प्रदेशः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठे विवाद के बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव ’चुराने’ की कोशिश कर रही है।
भुवनेश्वर में संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंडी (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) गठबंधन के दलों ने भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव ’चुराने’ से रोकने का फैसला किया है। राहुल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी चुनाव ’हाईजैक’ करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पूरे देश में हमारे संविधान पर हमला कर रही है। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के हित में काम कर रहा है और अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया भाजपा पाँच-छह पूंजीपतियों के लिए सरकार चलाती है। यह देश के आम लोगों के लिए काम नहीं करती है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ’जल, जंगल, ज़मीन’ आदिवासियों की है और उनकी ही रहेगी। राहुल गांधी ने दावा किया कि ओडिशा की भाजपा सरकार ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 को लागू नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यहाँ आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे नहीं दिए जाते। कांग्रेस ’पेसा’ (पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम) और आदिवासी विधेयक लेकर आई। हम इन कानूनों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासियों को उनकी ज़मीन मिले।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या