Odisha Plane Crash: ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) में शनिवार को एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया। यहां रघुनाथपल्ली इलाके में राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में दो क्रू मेंबर समेत छह लोग सवार थे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया वन एयर द्वारा ऑपरेट किया जा रहा यह 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। प्लेन राउरकेला एयरस्ट्रिप पर लैंड करने की तैयारी कर रहा था, तभी टेक्निकल खराबी के कारण पायलट को इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। इस हादसे में प्लेन में सवार चार यात्री और दो क्रू मेंबर घायल हो गए। घायल पायलटों की पहचान कैप्टन नवीन कडंगा और को-पायलट तरुण श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घायल यात्रियों में अनीता साहू, सुनील अग्रवाल, सुशांत कुमार बिस्वाल और सबिता अग्रवाल शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें शामिल विमान VT-KSS था। विमान का अगला हिस्सा और पंख क्षतिग्रस्त हो गए थे। हालांकि हादसे की वजह अभी पता नहीं चली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अधिकारियों ने प्लेन क्रैश के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। इस बीच, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस घटना ने क्षेत्रीय उड़ानों में एविएशन सेफ्टी को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केसः कौन हैं उदय भानु चिब ? जिन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत भेजा गया
समुद्र में ‘Short Landing’ से टला बड़ा हादसा: Pawan Hans helicopter के सभी 7 यात्री सुरक्षित
Lucknow Murder Case: नीले ड्रम मर्डर केस में आया नया मोड़, जानिए घटना की पूरी कहानी
कौन है संजय कुमार जिनके इलाज के लिए रांची से दिल्ली आ रही 'एयर एंबुलेंस' हुई क्रैश ? सभी 7 शव बरामद
Tejas Fighter Jet Crash: क्रैश नहीं हुआ लड़ाकू विमान तेजस, हादसे की खबरों को HAL ने किया खारिज
Mukul Roy: पूर्व मंत्री मुकुल रॉय का निधन, ममता बनर्जी के साथ मिलकर की थी TMC की स्थापना
सिंगापुर-जापान दौरे पर सीएम योगी, 'मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया' के विजन को मिलेगी वैश्विक रफ्तार
Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर भी मारा गया
AI समिट में दुनिया ने देखीं भारत की ताकत... Mann Ki Baat में PM मोदी की कुछ खास बातें