Bihar BJP Candidates List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इस सूची में भाजपा ने मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur), पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने युवा और चर्चित चेहरों पर दांव खेलते हुए मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है , जबकि बक्सर से तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को मैदान में उतारा है। अनुभवी नेताओं और नए चेहरों, दोनों को शामिल करने वाली यह सूची पार्टी की संतुलित रणनीति का संकेत देती है। इसके अलावा, आरक्षित सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिसमें रोसड़ा (SC) से बीरेंद्र कुमार और अगियांव (SC) से श्री महेश पासवान को मैदान में उतारा गया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने इससे पहले अपनी पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। दरअसल भाजपा इस चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनडीए गठबंधन को 101 सीटें मिली हैं, जबकि जदयू भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी ने 29 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टियों को छह-छह सीटें दी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने काम शुरू हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Pithampur: केमिकल ड्रमों में तेज धमाके, आग से धधक उठीं फैक्ट्रियां, भागे मजदूर
जर्मनी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- ‘जीवंत सेतु’ की भूमिका निभा रहे प्रवासी भारतीय
Pahalgam Attack: ‘आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी
चारधाम यात्रा का शुभारंभ, जानिए आप कब कर सकेंगे पवित्र धामों के दर्शन?
US Iran Peace Talks : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
Civil Services Day: PM मोदी ने सिविल सेवकों को दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में दे रहे अहम योगदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज से, एआई-ड्रोन तकनीक समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Manipur Earthquake: भूकंप से हिली मणिपुर की धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति