नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव अमिताभ झुनझुनवाला को एक प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेज दिया है। CBI द्वारा दायर एक अर्जी के बाद मुंबई की एक कोर्ट ने झुनझुनवाला के खिलाफ यह प्रोडक्शन वारंट जारी किया था।
अमिताभ झुनझुनवाला को अब मुंबई की कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले झुनझुनवाला को बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद थे।
असल में, यह मामला रिलायंस ग्रुप की संस्थाओं रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) के भीतर कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जिसमें दोनों अधिकारियों (झुनझुनवाला और बापना) पर अहम भूमिका निभाने का शक है। अमिताभ झुनझुनवाला की गिरफ्तारी उन मामलों से जुड़ी है जिनमें अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों—खास तौर पर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के जरिए कथित तौर पर बैंक लोन धोखाधड़ी की गई थी और जिसमें फर्जी कंपनियों के इस्तेमाल का आरोप है। झुनझुनवाला पहले रिलायंस ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और उन्होंने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड में वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर के पद भी संभाले थे। सूत्रों के मुताबिक, उस दौरान RHFL और RCFL के कामकाज में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
वहीं, बापना ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और RHFL में डायरेक्टर के तौर पर काम किया था, उन पर भी वित्तीय फैसले लेने में शामिल होने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, ED ने इन दोनों को बैंक लोन के पैसों के कथित दुरुपयोग और उससे जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था। इस महीने की शुरुआत में CBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom), अनिल अंबानी और अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोप है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को 3,750 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
राम मंदिर दान-पात्र विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित, 15 दिन में सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
Pranit More Comedy Show Controversy: MBBS छात्रा सेजल पवार पर एक्शन, KEM अस्पताल ने की कार्रवाई
2026-06-13
El Nino: इस साल मानसून पर रहेगा अल नीनो का साया, जानें इस साल कितनी होगी बारिश
2026-06-13
अयोध्या राम मंदिर दान-पात्र चोरी विवाद में SIT जांच की मांग तेज, मामला गरमाया
2026-06-13
World Blood Donor Day 2026: एक यूनिट खून से बच सकती हैं कई जिंदगियां, जानें रक्तदान का महत्व
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा, SSP ने दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
2026-06-13
Delhi-NCR Weather: तेज बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल
2026-06-13
फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
2026-06-13
Rs 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक
2026-06-12
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
2026-06-12