Assam Elections 2026: असम में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतक दल अपनी-अपनी तैयारियों जुट गए है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma ) 7वीं बार असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) को भी टिकट दिया है। वहीं 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा का भी नाम लिस्ट में शामिल है।
अपनी पहली लिस्ट में, BJP ने मंत्रियों रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता नेओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीयूष हजारिका और बिमल बोरा के नामों को भी शामिल किया है। वरिष्ठ मंत्री चंद्र मोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री, अजंता नेओग, अपनी पारंपरिक सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी। मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग सीट से टिकट दिया गया है; पीयूष हजारिका को जागीरोड (SC), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रानोज पेगु को धेमाजी (ST), बिमल बोरा को तिनखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट मिला है। शहरी इलाकों की प्रमुख सीटों के लिए, BJP ने दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है।
गौरतलब है कि बोरदोलोई बुधवार को दिल्ली में BJP में शामिल हुए थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को तोड़ दिया था। उन्होंने लोकसभा में अपनी सीट से भी इस्तीफा दे दिया है, जहां वे नगांव सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अन्य महत्वपूर्ण सीटों में, पार्टी ने ऊपरी असम के उन इलाकों में भी उम्मीदवार उतारे हैं जिन्हें उसका गढ़ माना जाता है। जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, डिगबोई, डूम डूमा और मार्घेरिटा। भास्कर सरमा को मार्घेरिटा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि प्रशांत फुकन डिब्रूगढ़ से और सुरेन फुकन डिगबोई से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने मध्य और निचले असम की कई सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें रंगिया, नलबाड़ी, बरहमपुर, समगुरी और नगांव शामिल हैं। बरहमपुर से पार्टी ने जीतू गोस्वामी को मैदान में उतारा है, जबकि रूपक शर्मा नगांव-बटाद्रवा से चुनाव लड़ेंगे। आदिवासी और आरक्षित सीटों के लिए, पार्टी ने बोको-चायगांव (ST), तामुलपुर (ST), धेमाजी (ST), माजुली (ST), बोकाजान (ST) और दीफू (ST) जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं।
बता दें कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को मतगणना होगी। बीजेपी 126 में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) को 26, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 11 सीटें दी गईं हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
West Bengal: मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी, सीआरपीएफ डीजी ने तैयारियों का लिया जायजा
रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मंजूरी, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन होगा अधिक सुगम
आधार कार्ड के डिजाइन में होगा बदलाव? केंद्र सरकार ने बताई वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई
Pune Rape Case: किसी भी नेता से नहीं मिलेंगे पीड़िता के पिता, बोले- पहले इंसाफ मिले
दिल्ली में मौत का तांडव: AC ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
Raebareli: आरेडिका का पहला वंदे भारत ट्रेनसेट अत्याधुनिक सिस्टम से लैस, ट्रायल के लिए रवाना
करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ आया Alert मैसेज, सुनाई दी सायरन की आवाज, जानें किसने और क्यों भेजा
अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, देश में पहली बार शुरू हुआ MLFF सिस्टम
यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में 13वें स्थान पर
बरगी डैम में भीषण नाव हादसा: तूफान के बीच पलटी पर्यटक नाव, 4 की मौत, 18 लापता
मतगणना केंद्रों की बढ़ेगी सुरक्षा, आयोग ने लागू की QR आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली