IAF Plane Crash: 13 जून शनिवार की सुबह असम के जोरहट में भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान AN-32 दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गो विमान है, जिसका सैन्य सामान से संबंधित जरुरी सामान को ढोने के लिए किया जाता है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में एयरफोर्स के पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
भारतीय वायुसेना द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ, जब 43 स्कवाड्रन का AN-32 एयरक्राफ्ट जोरहट के रोवरिया क्षेत्र स्थित एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। उतरते समय ही क्रैश हो गया। यह आमतौर पर वायु अभियानों, सैन्य रसद आपूर्ति और रणनीतिक गतिविधितयों का संचालन करता है। हादसा इतना भीषण था कि विमान दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के वक्त उसमें जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद एयरफोर्स स्टेशन पर क्रैश विमान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। यह एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत के भारतीय वायुसेना के प्रमुख सैन्य ठिकानों में से एक माना जाता है।
भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक इस विमान हादसे में को-पायलट की जान बच गई है, जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद वहां राहत बचाव कार्य जारी है और भारतीय वायुसेना द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। इस हादसे में शहीद हुए पांच जवानों के नाम स्क्वाड्रन लीडर (Sqn Ldr) प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट (Flt Lt) शुभम कुमार, सार्जेंट (Sgt) जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत, अग्निवीरवायु दानिश आलम हैं।
साल 1986 से अब तक भारत में AN-32 के 22 विमान दुर्घटना का शिकार हो चुके है। बात करें इसी साल मार्च की तो भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई (Su-30MKI) लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई थी। इस विमान ने असम के जोरहट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन के असम के ही कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन सब-डिवीजन स्थित इंगलोंग एकोपी पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचते ही भीषण हादसे का शिकार हो गया। यह जोरहट एयरबेस से 60 किमी की दूरी पर स्थित है।
ये भी पढ़ें: जोरहट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश, दो हिस्सों में बंटा AN-32 विमान, अब तक 22 विमान हादसे का शिकार
अन्य प्रमुख खबरें
El Nino: इस साल मानसून पर रहेगा अल नीनो का साया, जानें इस साल कितनी होगी बारिश
2026-06-13
अयोध्या राम मंदिर दान-पात्र चोरी विवाद में SIT जांच की मांग तेज, मामला गरमाया
2026-06-13
World Blood Donor Day 2026: एक यूनिट खून से बच सकती हैं कई जिंदगियां, जानें रक्तदान का महत्व
2026-06-13
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा, SSP ने दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
2026-06-13
Delhi-NCR Weather: तेज बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल
2026-06-13
फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
2026-06-13
Rs 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक
2026-06-12
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
भारत की नारीशक्ति बनी विकास की धुरी: पीएम मोदी
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11