Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार की महाराष्ट्र के बारामती में एक दुखद प्लेन हादसे में निधन (Ajit Pawar Death) हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अजित पावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। प्लेन मुंबई से उड़ा था। वहीं बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान प्लेन क्रैश हुआ। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से कोई भी इस क्रैश में जिंदा नहीं बचा। DGCA के अनुसार, इस हादसे में अजित पावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि विमान हादसे की अभी शुरुआती जानकारी सामने नहीं आई है।
बारामती से हुए इस हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरें में देखा जा सकता है कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई दिख रही है, और मलबा बड़े इलाके में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि 66 साल के अजित पवार बुधवार को स्थानीय निकाय चुनावों से पहले रैलियों में शामिल होने के लिए बारामती जाने वाले थे।
उधर हादसे की खबर मिलते ही बारामती और पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मुख्यमंत्री फडणवीस से घटना के बारे में जानकारी ली। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। खबर सुनकर सुप्रिया सुले भी बारामती के लिए रवाना हो गईं।
अन्य प्रमुख खबरें
ADAG के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला की मुंबई कोर्ट में होगी पेशी, बैंक लोन धोखाधड़ी का मामला
हिमालय की हरियाली पर खतरा, 2 साल में 2.27% ग्रीन कवर घटा
Mira Road stabbing Case: ‘... तुम असली जिहाद देखोगे’, आरोपी के घर से मिला खत, ISIS का भी जिक्र
एक हाथ में डमरू, तो दूसरे में त्रिशूल... PM मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
Noida International Airport पर जल्द शुरू होंगी उड़ानें, मिल गई सुरक्षा मंजूरी
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी, बच्चों संग खेला फुटबॉल, गोल भी दागे