Gautam Adani Net Worth: देश के जाने-माने उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी ( mukesh ambani) को पीछे छोड़ दिया है। यह अरबपतियों की रैंकिंग में एक नया बदलाव है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वह वैश्विक स्तर पर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बीच मुकेश अंबानी ( mukesh ambani) की संपत्ति गिरकर 90.8 अरब डॉलर हो गई है और वह 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक ही दिन में अडानी की संपत्ति में करीब 3.56 बिलियन डॉलर का बड़ा उछाल देखा गया था। इस आंकड़े के साथ गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये।
इस बदलाव का मुख्य कारण शेयर बाज़ार का उतार-चढ़ाव रहा। जहां अडानी ग्रुप के स्टॉक में तेजी से गिरावट आई है, वहीं रिलायंस के शेयरों में सुस्ती और बाजार की अस्थिरता के कारण अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक लगभग 16.9 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली। डानी ने इस साल अपनी कुल वेल्थ में 8.1 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। यह दस्तावेज है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में अदानी ग्रुप की पकड़ मजबूत हुई है।
भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अमीरों की रैंकिंग बदलाव देखने को मिला है। एलन मस्क (656 अरब डॉलर) अभी भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर टॉप है। उनके बाद लैरी पेज और जेफ बेजोस आते हैं। 2026 की शुरुआत से दुनिया के शीर्ष 20 सबसे अमीर लोगों में से कई की संपत्ति में गिरावट आई है, जिसमें बर्नार्ड अर्नाल्ट और वॉरेन बफेट जैसे नाम शामिल हैं। जिनकी संपत्ति 44 अरब डॉलर घट गई। इसके अलावा स्टीव बाल्मर, बिल गेट्स, वॉरेन बफे और अमानसियो ओर्टेगा जैसे अरबपतियों की संपत्ति में भी गिरावट आई है।
1. एलन मस्क : 656 अरब डॉलर (कंपनी: टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्सएआई)
2. लैरी पेज : 286 अरब डॉलर (कंपनी: गूगल-अल्फाबेट)
3. जेफ बेजोस : 269 अरब डॉलर (कंपनी: अमेजॉन)
4. सर्गेई ब्रिन: 266 अरब डॉलर (कंपनी: गूगल)
5. मार्क जुकरबर्ग: 239 अरब डॉलर (कंपनी: मेटा-फेसबुक)
6. लैरी एलिसन: 230 अरब डॉलर (कंपनी: ओरेकल)
7. माइकल डेल: 170 अरब डॉलर (कंपनी: डेल टेक्नोलॉजीज)
8. जेनसन हुआंग: 164 अरब डॉलर (कंपनी: एनवीडिया)
9. बर्नार्ड अरनॉल्ट: 164 अरब डॉलर (कंपनी: एलवीएमएच)
10. जिम वाल्टन: 150 अरब डॉलर (कंपनी: वॉलमार्ट)
अन्य प्रमुख खबरें
पीएम मोदी की अपील पर क्या है विशेषज्ञों की राय, आर्थिक दबाव से कितना उबर सकता है भारत ?
Gold Stocks Crash: PM मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी गिरावट, इन बड़ी कंपनियों को झटका
West Bengal में कारोबार की नई उम्मीद: निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर बढ़ा भरोसा
Global Tension से चमका सोना-चांदी: Gold नई ऊंचाई पर, Silver 2.60 लाख रुपए के पार
US-Iran Tension से सहमा बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
वैश्विक तनाव के बीच चमका सोना-चांदी, डॉलर हुआ कमजोर, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी
ADB Report 2026: वैश्विक वैल्यू चेन की बदली तस्वीर, बढ़े रोजगार के अवसर, कम हुई गरीबी