रामपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों को लेकर योगाभ्यास किया जा रहा है। रामपुर जनपद के बीजेपी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने गुरूवार को अपने निवास स्थान नर्मदा मंदिर पर जन समस्याओं को लेकर आए कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास पांच हजार वर्ष पुराना है। इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर वन हेल्थ, वन अर्थ रखी गई है।
इसका अर्थ एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। सम्पूर्ण विश्व के साथ देश में एक बार फिर से योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। शहर के युवा भी योग के दक्ष साधक हैं। जिला से लेकर मंडल और प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग अब सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही नहीं, बल्कि लोगों की दिनचर्या और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन गया है।
सही तरीके से और नियमित योगाभ्यास किया जाए तो कई बीमारियों से बिना दवा के छुटकारा पाया जा सकता है। योग को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। योगाभ्यास में जिला पंचायत सदस्य टेकचंद गंगवार, मोनू कुमार, देवराज गंगवार, छत्रपाल गंगवार, शांति स्वरूप, चंद्रपाल, महेंद्र पाल, अंशु कुमार, हिमांशु कुमार, गुलाबी लाल, मनोहर लाल, कल्याण राय आदि लोग शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल