रामपुर : "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर गुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एसपी सिंह के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय रामपुर, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति" रही। जिसके अन्तर्गत विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां सम्पन्न की गई।
इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारीगण एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा नीबू, सहजन, करीपत्ता, जामून आदि के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण में स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त जनमानस में जागरूकता हेतु जनपद रामपुर की समस्त चिकित्सा इकाईयों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, विशेष रूप से प्लास्टिक के कम उपयोग एवं प्लास्टिक कचरा निस्तारण प्रबंधन के प्रति संवेदन शील रहने हेतु जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जनसहभागिता से ही इस दिशा में सकरात्मक बदलाव संभव है।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डा सत्यप्रकाश के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आईएमए के प्रतिनिधि डा हिमांशु गुप्ता को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसीएमओ डा एसएम तोमर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संतोष कुमार, डा केके चहल, डा आरके वर्मा, ऐपिडेमोलॉजिस्ट डा ताहिर, पीएचएस डा नितेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी संजय चौहान, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार