रामपुर: देश के ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, स्थायी आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला विकसित भारत-जी राम जी मिशन एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण रोजगार की तस्वीर को नए सिरे से गढ़ने का प्रयास किया गया है। यह बात सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री जे.पी. राठौर (J.P. Rathore) ने संत शिरोमणि सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। प्रभारी मंत्री ने बताया कि विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत अब ग्रामीण परिवारों को पहले की तुलना में अधिक अवसर और अधिकार मिलेंगे। रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे मेहनतकश ग्रामीण समाज को आर्थिक मजबूती मिलेगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इस नए अधिनियम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बेरोजगारी भत्ते का अधिकार, समय पर मजदूरी भुगतान, और भुगतान में देरी होने पर मुआवजे का प्रावधान शामिल किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायतों को योजना निर्माण में अधिक स्वतंत्रता दी गई है, जिससे विकास कार्य स्थानीय जरूरतों के अनुरूप किए जा सकें।
मंत्री ने जानकारी दी कि इस मिशन के तहत कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
इस अधिनियम के अंतर्गत तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल आधारित निगरानी, रियल-टाइम डैशबोर्ड और एआई आधारित विश्लेषण के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी कार्य विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक पर दर्ज होंगे, जिससे विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और दोहराव व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। ग्रामीण कृषि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कृषि-मजदूरी समन्वय का प्रावधान भी किया गया है। राज्य सरकार को बुवाई और कटाई जैसे प्रमुख कृषि कार्यों के दौरान अधिकतम 60 दिनों तक इस अधिनियम के तहत कार्य न कराने का अधिकार होगा, ताकि खेती प्रभावित न हो और किसान-मजदूर दोनों को संतुलित लाभ मिल सके।
प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में मनरेगा के तहत चल रहे सभी कार्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। कोई भी परियोजना रोकी नहीं जाएगी। विकसित भारत-जी राम जी लागू होने के बाद इसके अनुरूप नए कार्य शुरू होंगे, जिससे रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह लागू होने पर ग्रामीण परिवारों को न केवल 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार देगा, बल्कि बढ़ी हुई मजदूरी दरों का भी सीधा लाभ मिलेगा। यह मिशन गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को जमीन पर उतारने की दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रेसवार्ता में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश गंगवार, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Twisha Sharma Death Case: हाईकोर्ट ने खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत, सीबीआई ले सकती है रिमांड
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
2026-05-27
भक्ति और आस्था के रंग में डूबा जीवागंज, ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
2026-05-27
पीलीभीत में बेखौफ खनन माफिया, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
2026-05-27
तिलस्वां फिर बना मौत का घाट, खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत, 3 गंभीर
2026-05-27
शिकायत निस्तारण को लेकर सख्त हुए डीएम गौरांग राठी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
हिमाचल में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
2026-05-27
केरलम के पूर्व सीएम पीनाराई विजयन के घर ED का छापा, समर्थकों का हंगामा, अधिकारियों पर फेंके पत्थर
2026-05-27
2026-05-27
बांग्लादेश लौटने को हकीमपुर चेक पोस्ट पर जुटे सैकड़ों अवैध प्रवासी, दस्तावेजों की हो रही जांच
2026-05-27
Lucknow Police: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, ACP से SHO तक कई अफसरों के तबादले
2026-05-27