वैश्य समाज ने नववर्ष पर आयोजित किया सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम
खबर सार :-
नए साल के उपलक्ष्य में वैश्य समाज रामपुर ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर खुशी लाना था । कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने लोगों से ऐसे कार्यक्रम करने की अपील भी की।
खबर विस्तार : -
रामपुरः नववर्ष 2026 के शुभ आगमन के अवसर पर वैश्य समाज रामपुर द्वारा राजकीय बाल गृह, पुरानागंज में एक प्रेरणादायक एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल गृह में रह रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना, उन्हें अपनत्व का एहसास कराना तथा उनकी पसंद का भोजन कराकर नववर्ष की खुशियाँ उनके साथ साझा करना था।
बच्चों में दिखा गजब का उत्साह
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष रूप से पावभाजी, छोले-भटूरे, चाऊमीन, रसगुल्ला, बिस्किट, चिप्स तथा सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ड्राईफ्रूट्स के लड्डुओं की व्यवस्था की गई। बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ भोजन का स्वाद लिया। इस अवसर पर बच्चों में यह भावना जागृत हुई कि वे अकेले नहीं हैं, समाज का हर वर्ग उनके साथ खड़ा है और उन्हें अपने परिवार जैसा स्नेह मिल सकता है।
स्टाफ का हुआ स्वागत व सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर ऐसे बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि अभिभावकों को अपने बच्चों को भी ऐसे कार्यक्रमों में साथ लाना चाहिए, ताकि वे समाजसेवा, संवेदनशीलता और मानवता का वास्तविक अर्थ समझ सकें। कार्यक्रम के दौरान बाल गृह के समस्त स्टाफ का फूलमालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया गया।
वैश्य समाज के अनेक सदस्य रहे मौजूद
वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के लिए कुछ कर पाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। वैश्य समाज परिवार निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है और ऐसे कार्यों से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है, वह अवर्णनीय है। समाज सेवा से न केवल दूसरों को खुशी मिलती है, बल्कि स्वयं के जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, सीए संघ अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला संगठन से नीतू गुप्ता, प्रीती अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, बीना भगत, रेणु जी, बंदना गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, भास्कर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, वर्षा वार्ष्णेय सहित वैश्य समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताकर नववर्ष को यादगार बनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29