रामपुरः उत्तर प्रदेश सरकार उचित दर दुकानों को हाईटेक बनाने की कोशिशों में लगातार जुटी है। इसी क्रम में शासन की ओर से उचित दर दुकानों की आर्थिक आय में वृद्धि करने का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है, जिसको पूरा करने के लिए उचित दर विकेताओं द्वारा उपयोग में लायी जा रही ई-पॉश मशीनों के माध्यम से सीएससी सेवाएं शुरू कराई जा रही है, ताकि उचित दर की दुकानें जन सुविधा केन्द्रों के रूप में सक्षम बन सकें। इसी क्रम में सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने शाहबाद में बने अन्नपूर्णा भवन में जन सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने जनपद की समस्त उचित दर दुकानों में जन सेवा केन्द्र की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सभी उचित दर की दुकानों को जन सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत मधुकर विकासखण्ड-शाहबाद में बने अन्नपूर्णा भवन में जन सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी किशोर कुमार तथा पूर्ति निरीक्षक राजीव लोचन एवं ग्राम के राशनकार्डधारक भी उपस्थित रहे। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक मौके पर उपस्थित उदय पाल सिंह ने उचित दर विक्रेता के यहां संचालित जन सेवा केन्द्र से बिजली बिल का भुगतान किया। इसके अलावा राशन की दुकानों पर संचालित जन सुविधा केन्द्र से नए राशनकार्ड हेतु आवेदन, प्रचलित राशनकार्डों के डाटाबेस में अपडेशन, आधार सीडिंग के लिए आवेदन, राशनकार्ड पर डुप्लिकेट प्रिंटिंग, राशनकार्ड का स्टेटस चेक करना, सीएससी के माध्यम से शिकायत पंजीकरण की सुविधा, शैक्षणिक सेवायें, बिजली बिल का भुगतान आदि सुविधाओं का लाभ भी जनता को मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल