रामपुरः रामपुर जिला सरकारी अस्पताल चौराहा पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
पुतला फूंकने के दौरान समस्त नागरिकों व्यापारियों द्वारा आतंकवाद हाय-हाय के नारे लगाए गए। आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले आतंकवादी देश पाकिस्तान की भी घोर निंदा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपनी जान से ज्यादा प्यार भारत देश में आतंकवाद को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को संरक्षण देकर कश्मीर के अंदर निहत्थे व निर्दोष नागरिकों और पयर्टकों को भी बेरहमी से मारा गया है। ऐसे जालिम आतंकवादियों को ढूंढ कर गोली मार देनी चाहिए। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।
पुतला फूंकने वाले लोगों ने कहा कि अब आतंकी देश पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद करने का समय आ गया है। सरकार ने सिंधु जल समझौता रद्द करके और अटारी-वाघा सीमा को बंद करके बहुत ही अच्छा काम किया है। अब भविष्य में कभी भी इस आतंकी देश से व्यापार नहीं होना चाहिए और वहां के नागरिकों की भारत में एंट्री हमेशा के लिए बैन कर देनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पप्पू खान, अब्दुल बासित, राजू सुमन, नजाकत अली, बाबू भाई टायर वाले, शाहिद अली, अजय चंद्र, शाहिद खुसरो, हरिओम सैनी, भजन लाल प्रजापति, अमित गुप्ता, तरुण एडवोकेट, सोनू कश्यप आदि शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई