रामपुर : जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान ने छात्राओं के साथ कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का संचालन किया, जिनमें निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता प्रमुख थीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता एवं नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरित किए। इसके साथ ही प्राचार्या ने सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को तंबाकू से मुक्ति की शपथ दिलाई। महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त घोषित करते हुए एक औपचारिक घोषणा पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रीति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकित, महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में तंबाकू मुक्त वातावरण का निर्माण करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल