Tiranga Yatra Rampur : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश के वीर सैनिकों ने अपने शौर्य और वीरता का परिचय दिया। उनके शौर्य की गाथा अब निचले स्तर तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए वार्ड और ग्राम पंचायतों से लेकर विधानसभा स्तर तक Tiranga Yatra Rampur का आयोजन किया जाएगा। इसी सिलसिल में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश के वीर सैनिकों के शौर्य और वीरता का गुणगान किया जा रहा है।
हर व्यक्ति सैनिकों के देश के प्रति समर्पण को सैल्युट कर रहा है। ऐसे में अब भाजपा की ओर से वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर के साथ ही विधानसभा स्तर पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस बावत भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सेना की बहादुरी के बारे में हमारे गांव, शहर के प्रत्येक नागरिक और बच्चे को जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ भारत की माताओं के सिंदूर का बदला नहीं था, बल्कि उन माताओं और बहनों का भी बदला था, जो पूर्व में हुए आतंकी हमलों में अपनों को खो चुके हैं। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान से यह साफ कर दिया है कि यदि भविष्य में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटना यदि भारत में होती है, तो उसे युद्ध माना जाएगा। ऐसे में अब पाकिस्तान को सोचना है कि वह आतंक की फैक्ट्री को बंद करेगा या फिर पूरी तरह तबाह होगा। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर Tiranga Yatra Rampur संयोजक जगपाल यादव, सहसंयोजक आकाश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, अनुज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, भव्य उप्पल, अमित दिवाकर, सरदार विक्रम सिंह, चिंटू कश्यप, देवेंद्र सिंह राजपाल, कांता प्रसाद लोधी, योगेंद्र गंगवार आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल