रामपुर। ककरौआ न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनकरा स्थित खेल मैदान सोमवार को खेलों की उमंग और उत्साह से सराबोर रहा। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला ग्राम प्रधान संगठन के महासचिव काशिफ खाँ और एआरपी अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष नोडल शिक्षक संकुल प्रसन्न प्रकाश, चमन सिंह गौतम, अनिकेत प्रकाश सक्सेना सहित सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। हरी झंडी दिखाकर अतिथियों ने दौड़ प्रतियोगिताओं को रवाना किया।
दिनभर चली स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्ग की 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ों में शंकरपुर, भंडपुरा, खजुरिया, दीनपुर और राजारामपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए। उच्च प्राथमिक स्तर पर भी शंकरपुर और भंडपुरा विद्यालय के धावकों ने दौड़ प्रतियोगिताओं में दबदबा बनाए रखा।
फील्ड इवेंट्स में अंश गौतम, वीना और कपिल ने चक्का एवं गोला फेंक में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऊंची और लंबी कूद में शिवा, वीना, दीपक और राजमाला ने बाजी मारी। टीम खेलों में भी छात्र-छात्राओं का जोश देखते ही बनता था। प्राथमिक स्तर पर खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय खजुरिया की टीम विजयी रही, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर खो-खो में कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा उच्च विद्यालय हरियाल की पीटी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन, जिसने मुख्य अतिथियों को प्रभावित करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। टीम लीडर शैलेंद्र कुमार राठौर और पूरी टीम को मंच पर सम्मानित किया गया।
‘आई लव स्पोर्ट्स’ की खूबसूरत रंगोली व मंच सज्जा विशाखा, आरती और सौम्या पांडेय ने तैयार की, जो सभी के बीच आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को एआरपी अरुण कुमार, नोडल संकुल प्रसन्न प्रकाश, चमन सिंह गौतम, अनिकेत सक्सेना तथा अन्य शिक्षकों ने कॉपी और पेन भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर अस्मत खान, अशोक रावत, नरेश पाल सिंह, राफिया खानम, ज़किया इरफाना, अंजली शर्मा, रफत जहाँ, गायत्री शर्मा, नेहा सक्सेना, दीपा सैनी, राजेश कुमार, राकेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल