एसपी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
खबर सार :-
रामपुर के पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइंस में परेड का निरीक्षण किया और पुलिस लाइंस में चल रही ट्रेनिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
खबर विस्तार : -
रामपुरः रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल महिला प्रशिक्षुओं एवं अन्य पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और ड्रिल का गहनता से निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा एवं आरटीसी से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुविधाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस कर्मियों को बांटे गए प्रशस्ति पत्र
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अंतःकक्षीय में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षुओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29