शाहजहांपुर : जिले के पुवायां तहसील से भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “किसान संवाद यात्रा” का शुभारंभ 9 नवंबर रविवार को प्रातः 11 बजे हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को प्रदेश के प्रत्येक गांव तक पहुंचाना है, ताकि हर किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके।
यात्रा की शुरुआत भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार कार्यालय शाखा, तहसील पुवायां से हुई। वहां से यह यात्रा राजीव चौक होते हुए बंडा रोड मार्ग से गुजरेगी। आगे यह यात्रा क्रमशः ग्राम धरमंगदपुर, टकेली, जारमानू, जुझारपुर, लखनापुर, खजुरिया, उदना, मुबारकपुर, सरैया आदि गांवों में पहुंचेगी, जहां किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा, साथ ही उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने जाएंगे। यात्रा का समापन राधा सिटी, शाहजहांपुर रोड, पुवायां में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, जनपद, तहसील, ब्लॉक और नगर स्तर के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी गाड़ी या मोटरसाइकिल के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
किसान संवाद यात्रा न केवल एक प्रचार अभियान है बल्कि यह किसानों के बीच एकता, जागरूकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक भी है। पवन कश्यप का कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से किसानों तक सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाना, उन्हें तकनीकी व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा गांव-गांव में किसान हितों की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। यह अभियान किसानों की आवाज को और मजबूत करेगा और ग्रामीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई