रामपुरः जिले की गंज थाना पुलिस ने समरजहां हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक समरजहां की हत्या उसके भाई शाजेब खान ने गला दबाकर की थी। हत्या के पीछे मकान व रास्ते का विवाद बताया जा रहा है, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसलिए अभियुक्त ने शाजेब खान ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक समरजहां की हत्या के संबंध में अभियुक्तगण द्वारा वादी की बहन की गला दबाकर हत्या करने के सम्बन्ध में थाना गंज पर धारा-103(1)/ 61(2)/3(5) बीएनएस बनाम शाजेब खान पुत्र अकील के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गंज, रामपुर पुलिस ने 22 जून को वांछित अभियुक्त शाजेब खान पुत्र अकील खान निवासी मो. घेर कलन्दर खां थाना गंज जनपद रामपुर को स्वार बस अड्डे से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अभियुक्त शाजेब की निशादेही पर मृतका का सोने का एक हार, 2 कान के बुंदे और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गंज थाने की पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शाजेब खान ने पूछताछ में समरजहां की हत्या करना कबूल कर लिया है। उसने बताया कि समरजहां ने उसके पिता व परिवार के खिलाफ मकान व रास्ते को लेकर वाद दायर किया था, जिसकी वजह से आए दिन उसके परिवार के व्यक्तियों से झगड़ा भी करती थी। इसलिए उसने समरजहां की हत्या कर दी। शाजेब को गिरफ्तार करने वाली पुलिस में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा, उप निरीक्षक प्रेमचन्द्र शर्मा, हेड कॉन्सटेबल विकास कुमार, मो. उवैश, कपिल कुमार और कांस्टेबल योगेश कुमार तथा पंकज कुमार शामिल थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल