सावन में रॉबर्ट्सगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव कथा और भजन संध्या का आयोजन
खबर सार :-
सावन में रॉबर्ट्सगंज में भव्य कांवड़ यात्रा निकली। साध्वी सरितानंद गिरि के सानिध्य में शिव कथा, भजन संध्या और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण हुआ। श्रद्धालु पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर नजर आए और सावन के इस धार्मिक आयोजन ने नगर में भक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
खबर विस्तार : -
रॉबर्ट्सगंज: सावन के पावन अवसर पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा साध्वी सरितानंद गिरि जी के पावन तत्वावधान एवं दिव्य सानिध्य में भव्य कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
महिलाओं ने भी उठाई कांवड़
भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक शीतला मंदिर से हुआ। कांवड़ उठाए शिवभक्तों का जत्था विजयगढ़ टॉकीज और रामलीला मैदान रोड होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “जय भोलेनाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा में महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। महिलाओं ने कांवड़ उठाकर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत किया और धार्मिक वातावरण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
भजन संध्या का हुआ आयोजन
कांवड़ यात्रा का समापन महाकाल शिवालय में हुआ। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवालय परिसर में पूजा-अर्चना और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा नगर शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
कांवड़ यात्रा के समापन के बाद रामलीला मैदान परिसर में भव्य शिव कथा और धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, धर्म और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कथा और आरती के उपरांत साध्वी सरितानंद गिरि जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप केला, पुष्प और पवित्र रुद्राक्ष प्रसाद के रूप में वितरित किया। प्रसाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
लोगों की मदद अपील
धार्मिक आयोजन के साथ समाजसेवा का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। कार्यक्रम के बाद साध्वी सरितानंद गिरि जी बरौली चौराहे पहुंचीं, जहां उन्होंने ठेला चालकों, असहाय, निर्धन और जरूरतमंद लोगों के बीच पैक किया हुआ भोजन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक जनप्रतिनिधि और सक्षम नागरिक को अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। साध्वी जी ने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम से कम एक वक्त का सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “नर सेवा ही नारायण की सच्ची सेवा है।” भोजन और रुद्राक्ष प्रसाद वितरण के साथ भव्य कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08