बरेलीः बरेली ज़ोन में चलाए गए डिजिटल रोड सेफ्टी ऑपरेशन परवाह (ब्।त्म्) के तहत रामपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बरेली ज़ोन रमित शर्मा ने रामपुर की सोशल मीडिया टीम को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
बरेली ज़ोन मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया की ताकत की सहातयता से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का यह बेहतरीन उदाहरण है। समय की मांग है कि नकारात्मकता को जवाब देने के लिए हमें सकारात्मक अभियानों को अपना हथियार बनाया जाना चाहिए।
रामपुर की सोशल मीडिया रणनीति
रामपुर के सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत थानों पर वॉट्सऐप ग्रुप और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से हुई थी। टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, खेल मैदानों और सामाजिक आयोजनों में जाकर प्रत्यक्ष संवाद किया। युवाओं को सोशल मीडिया पर क्रिएटिव्स, स्लोगन और वीडियो संदेशों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
परवाह अभियान की झलक
अवधिः 19 अप्रैल से 19 मई 2025
डिजिटल व्यूज़ः 1,00,50,530
सोशल मीडिया इंटरैक्शनः 10,41,943
प्रचार सामग्री
5785 पोस्ट, 1828 पोस्टर, 2618 टेम्पलेट्स, 210 पेपर कटिंग्स, 1,144 वीडियो
पुरस्कार विजेता जनपद
प्रथम स्थान: जनपद रामपुर
द्वितीय स्थान: जनपद बरेली
तृतीय स्थान: यातायात पुलिस, बरेली
प्रोत्साहन पुरस्कार
बदायूं, मुरादाबाद, यातायात पुलिस मुरादाबाद
विशेष सराहना पुरस्कार
बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र, बरेली जोन
रामपुर टीम के सम्मानित सदस्यः-
निरीक्षक जयवीर सिंह
उप निरीक्षक अजय शर्मा
कम्प्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार
मुख्य आरक्षी अनिल गिल, अरविन्द कुमार, अमित कुमार
आरक्षी अंकुर तोमर, रजनीश सिंह, शशिपाल, दीपक कुमार
समारोह में मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी क्राइम मनीष चंद्र सोनकर, सीओ गोपनीय मोहम्मद शुएब, पीआरओ अशोक कुमार
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल