रामपुरः रामपुर में खोद वाली रोड पर धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध ऑटो रिक्शा, एआरटीओ समेत ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन खामोश इसके अनुसार चौकी खोद वाली रोड पर अवैध ऑटो रिक्शा बेखौफ चल रहे हैं, लेकिन एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस गंभीर मामले पर खामोश है।
हालांकि इन वाहनों को सिर्फ चार सवारियों को ले जाने की अनुमति है, लेकिन अवैध तरीके से 12 सवारियों को ले जाया जा रहा है, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि सवारियों की जान भी खतरे में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों की वजह से सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने पूछा है कि आखिर इन अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
रामपुर में ऑटो रिक्शा की यह मनमानी प्रशासन की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागते हैं और इन अवैध गतिविधियों पर कब लगाम लगती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई