रामपुरः उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रामपुर के जिला मंत्री चरण सिंह की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री चरण सिंह ने कहा कि कम नामांकन के बहाने स्कूलों को बंद करना शिक्षकों और छात्रों के हित में नहीं है।
साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए गांव-ढाणियों में स्कूल खोले गए थे, अब उन्हें विलय के नाम पर बंद करने की योजना बनाई जा रही है। इसका विरोध करने के लिए प्रदेश स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि पूरे प्रदेश में प्रत्येक बीआरसी केंद्र पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों, ग्राम प्रधान विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाए और बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 जून 2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया जाएगा, 30 जून 2025 को बीआरसी केंद्रों पर होने वाली बैठक को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस बैठक में इंद्रेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, रहमत अली ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद्र सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह सरदार जिला संगठन मंत्री, तरुण उपाध्याय ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रसन्न प्रकाश तहसील प्रभारी, अमितेश झा ब्लॉक कोषाध्यक्ष, रामप्रसाद शिक्षक नेता, सलीम अहमद शिक्षक नेता जयपाल सिंह शिक्षक नेता सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल