एसपी ने कोतवाली पहुंचकर किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
खबर सार :-
रामपुर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण करते हुए की दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, व्यवस्थाओं की स्थिति तथा संसाधनों के उचित उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया।
खबर विस्तार : -
रामपुरः पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अभिलेखों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने रजिस्टरों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा उनमें की जा रही प्रविष्टियों की नियमितता व शुद्धता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहींः एसपी
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इसमें कार्यालय कक्ष, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल शामिल रहे। एसपी ने निर्देश दिए कि थाना परिसर स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिकों के लिए अनुकूल वातावरण वाला होना चाहिए, जिससे आमजन को पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना प्राप्त हो।
निरीक्षण के उपरांत थाना कोतवाली में उपस्थित पुलिस बल का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें।
आम नागरिकों से की बातचीत
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं बाजार क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया गया तथा उनकी समस्याएं सुनी गईं।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रहीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरंतर निरीक्षण एवं गश्त से न केवल अपराधों पर नियंत्रण रहेगा, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध भी और अधिक मजबूत होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29