प्राइवेट स्कूल पर मनमानी का गंभीर आरोप, अभिभावकों ने काटा हंगामा
खबर सार :-
अभिभावकों ने रामपुर स्थित एक स्कूल पर मनमानी का आरोप लगते हुए गेट पर जमकर हंगामा किया। उनका कहना है इतनी महंगी फीस भरने के बाद भी स्कूल की व्यस्थाएं और पढ़ाई पूरी तरह से बेकार है। साथ ही अभिभावक इसकी शिकायत लेकर जिला मजिस्ट्रेट के पास जाने की तैयारी में हैं।
खबर विस्तार : -
रामपुरः शहर के प्रसिद्ध नारायण ई-टेक्नो स्कूल में इन दिनों शिक्षा से ज़्यादा शिकायतें हावी हैं। गुरुवार को अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए अभिभावकों का कहना है कि पिछले दो महीनों से स्कूल का मैदान उनके बच्चों की पढ़ाई का केंद्र बन गया है, न कि कक्षाएँ। बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में तो आते हैं, लेकिन किताबों से ज़्यादा फुटबॉल और क्रिकेट खेलते हैं।
हर साल 50 से 60 हजार भरते हैं फीस
अभिभावकों का आरोप है कि वे हर साल 50 से 60 हज़ार रुपये फीस देते हैं, लेकिन बदले में स्कूल उन्हें छुट्टी और बंद दरवाज़े देता है। किसी दिन शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं, तो किसी दिन प्रधानाचार्य। हालात इतने बदतर हैं कि जब अभिभावक जवाब मांगने स्कूल पहुँचते हैं, तो उन्हें न तो प्रधानाचार्य मिलते हैं और न ही कोई प्रशासनिक कर्मचारी, मानो स्कूल में ही छुट्टी हो! एक अभिभावक ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर स्कूल का नाम बदलकर ग्राउंड टेक्नो कर दिया जाए, तो शायद यह नाम उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर
अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की मान्यता संदिग्ध है और इस बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ढीली है। एक अभिभावक ने बताया कि जब वे अपने बच्चे को लेने पहुँचे, तो गेट पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। वे आसानी से अंदर गए और बच्चे को लेकर बाहर निकल आए। उन्होंने इसके बारे में कहा कि अगर कोई बदनीयत से किसी बच्चे का अपहरण कर ले, तो कौन ज़िम्मेदार होगा ?
ज़िला मजिस्ट्रेट से करेंगे शिकायत
अभिभावकों का कहना है कि अब वे इस पूरे मामले की शिकायत रामपुर के ज़िला मजिस्ट्रेट से करेंगे और स्कूल प्रबंधन के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की माँग करेंगे। देश नई शिक्षा नीति की चर्चाओं में डूबा हुआ है, तो वहीं नारायण ई-टेक्नो स्कूल जैसे संस्थान शिक्षा को खेल के मैदान में बदल रहे हैं—न पढ़ाई, न शिक्षक, सिर्फ़ फ़ीस और धोखाधड़ी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल में बारिश बनी आफत! 259 सड़कें बंद, किन्नौर में ऑरेंज अलर्ट
2026-08-11
-
झांसीः चार एकड़ में बनेगा हाईटेक यार्ड, पुराने वाहनों से मिलेगी निजात
2026-08-11
-
MP: राजगढ़ में उफनते नाले में बही Eco वैन, 9 की मौत
2026-08-11
-
Shahpura Youth Dialogue: 2047 के विकसित भारत पर मंथन
2026-08-10
-
पॉक्सो आरोपी ने पुलिस हिरासत में किया आत्महत्या का प्रयास, मौत
2026-08-10
-
क्या विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है?
2026-08-10
-
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, गरमाई सियासत
2026-08-10
-
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का खतरा बढ़ा
2026-08-10
-
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, आंधी-तूफान का अलर्ट
2026-08-10
-
झारखंडः छात्र आंदोलन के बीच JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते गिरफ्तार
2026-08-10
-
डाकघर की बचत योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, झांसी मंडल में 15 लाख से अधिक खाते
2026-08-10
-
तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में तमिल एंथम हुआ अनिवार्य
2026-08-10
-
कुड़वार में निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
2026-08-10
-
कंवरपुरा-काली तलाई मार्ग बदहाल, बारिश में कीचड़ से ग्रामीण परेशान
2026-08-10
-
श्रावण के पावन सोमवार को देवपुरी में होगा अनूठा धार्मिक आयोजन
2026-08-10