पुलिस लाइन में रन फॉर एम्पावरमेंट का किया गया आयोजन, महिलाओं को दिया गया संदेश
खबर सार :-
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत “रन फॉर एम्पावरमेंट” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। आयोजन में प्रशिक्षण ले रहीं महिला कांस्टेबलों और महिला विशेष सुरक्षा दल ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
खबर विस्तार : -
रामपुरः पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी, टांडा/लाइन द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत रिज़र्व पुलिस लाइन्स, रामपुर से मोरी गेट तक "रन फॉर एम्पावरमेंट" का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं ने लिया भाग
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आरटीसी रिज़र्व पुलिस लाइन्स, रामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला कांस्टेबलों और महिला विशेष सुरक्षा दल ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कोतवाली थाना, रामपुर से पीआरवी 1394 का संचालन कर रही महिला कांस्टेबल निधि चौधरी ने संदेश दिया कि महिलाएँ न केवल समाज की सुरक्षा में समान रूप से सक्षम हैं, बल्कि हर ज़िम्मेदारी को पूरी लगन और कुशलता से निभा सकती हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने तैयारी
इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक प्रेरक संदेश दिया गया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को हर स्तर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। रामपुर पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
“रन फॉर एम्पावरमेंट” का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में मौजूद शक्ति के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल में बारिश बनी आफत! 259 सड़कें बंद, किन्नौर में ऑरेंज अलर्ट
2026-08-11
-
झांसीः चार एकड़ में बनेगा हाईटेक यार्ड, पुराने वाहनों से मिलेगी निजात
2026-08-11
-
MP: राजगढ़ में उफनते नाले में बही Eco वैन, 9 की मौत
2026-08-11
-
Shahpura Youth Dialogue: 2047 के विकसित भारत पर मंथन
2026-08-10
-
पॉक्सो आरोपी ने पुलिस हिरासत में किया आत्महत्या का प्रयास, मौत
2026-08-10
-
क्या विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है?
2026-08-10
-
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, गरमाई सियासत
2026-08-10
-
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का खतरा बढ़ा
2026-08-10
-
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, आंधी-तूफान का अलर्ट
2026-08-10
-
झारखंडः छात्र आंदोलन के बीच JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते गिरफ्तार
2026-08-10
-
डाकघर की बचत योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, झांसी मंडल में 15 लाख से अधिक खाते
2026-08-10
-
तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में तमिल एंथम हुआ अनिवार्य
2026-08-10
-
कुड़वार में निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
2026-08-10
-
कंवरपुरा-काली तलाई मार्ग बदहाल, बारिश में कीचड़ से ग्रामीण परेशान
2026-08-10
-
श्रावण के पावन सोमवार को देवपुरी में होगा अनूठा धार्मिक आयोजन
2026-08-10