रामपुरः पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सुबह सिविल लाइंस के रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्था के तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में रिक्शा से पहुंचे। रिक्शा भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोशन बाग में समाज के प्रमुख लोगों के साथ योग किया।
इस अवसर पर नकवी ने कहा कि "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया" के संकल्प और संदेश के साथ "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग" के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाली योग की आध्यात्मिक ऊर्जा विश्व के स्वास्थ्य की कुंजी साबित हो रही है। सदियों पुराना, आजमाया हुआ और प्रमाणित यह 'भारतीय स्वास्थ्य हैम्पर' पूरी दुनिया में संकट और परेशानियों के समय में सकारात्मक सोच और समझ का सशक्त माध्यम है।
नकवी ने कहा कि हजारों वर्ष पुरानी भारतीय विरासत योग को वैश्विक स्वास्थ्य का माध्यम बनाने के महर्षि पतंजलि के सपने को नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने से बल मिला। आज 21 जून को भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व ‘योग उत्सव’ मनाता है। नकवी ने कहा कि आज योग न केवल समाज के स्वास्थ्य बल्कि सद्भाव और सौहार्द के लिए भी एक बेहतरीन संसाधन साबित हो रहा है।
योग जहां सभी धर्मों, जातियों और समाज को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, वहीं यह दुनिया के सामने दिनोंदिन बढ़ते संकटों और कांटों के दौर में मानवता को शांति के मार्ग पर ले जाने का जज्बा पैदा करने में भी सहायक है। योग को किसी धर्म, राष्ट्र, जाति के संकीर्ण बंधन में नहीं बांधना चाहिए, बल्कि यह मानवता के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य के खजाने की स्वर्णिम कुंजी है। योग को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर कटाक्ष करते हुए नकवी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग धर्म के आधार पर देश को बांटने और स्वास्थ्य के खजाने पर सांप्रदायिक ताला लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के मानसिक तनाव का इलाज भी योग के खजाने में है, जो उन्हें भय और भ्रम के चक्रव्यूह से मुक्त करेगा। योग शिविर के बाद पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रोशन बाग पार्क में नीम का पौधा लगाया।
इसके बाद वह ज्वाला नगर स्थित भाजपा नेता अवधेश शर्मा के घर गए और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, शहर विधायक आकाश सक्सैना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, महा सिंह राजपूत, सुभाष भटनागर, जगपाल यादव, राजीव मांगलिक, डॉ. संजीव अग्रवाल, टेकचंद गंगवार, अशोक बिश्नोई, मोहन लोधी, पंकज लोधी, रवीन्द्र सिंह रवि, अनुज सक्सैना, प्रभात अग्रवाल, सरदार विक्रम सिंह, अर्जुन रस्तोगी, संगीता रानी भाटिया, अर्जित सक्सैना आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई