रामपुरः राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह का मुंबई में देश के प्रतिष्ठित इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होने के बाद सोमवार को रामपुर पहुँचने पर अभूतपूर्व स्वागत हुआ। अंबेडकर पार्क में आयोजित इस समारोह में भारी भीड़ उमड़ी।
शहर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों की ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी नलिन सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार युवा शक्ति और समाज में उनके योगदान को समर्पित है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब युवा जागृत होते हैं, तो देश की दिशा और दशा बदल जाती है।
यह गर्व की बात है कि देश भर के कई युवा हमसे जुड़ रहे हैं। बहुत जल्द हम राजनीति में प्रवेश करेंगे और इसमें युवाओं की प्रमुख भूमिका होगी। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कई वक्ताओं ने उनके नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए उनकी सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में समाज को एक नई दिशा देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी नलिन सिंह का यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का गौरव है। इस अवसर पर प्रवक्ता एडवोकेट भी उपस्थित थे। क्रांति शेखर सारंग, पश्चिमी यूपी प्रभारी विकास गुर्जर, संतोष पटेल, अनुज पांडे, शेखर पांडे, विनय गंगवार, मंदीप सिंह, विकल श्रीवास्तव, करन सिंह, सोनू लोधी, अजय राठौर, सिद्धार्थ गंगवार, अमरा राम सांखला, सुनील यादव, श्याम यादव आदि।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल