रामपुरः रामपुर की स्वार तहसील के चक स्वार मोहल्ले में हुए एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट लगने से 17 वर्षीय अयान पुत्र खलील की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार अयान मोहल्ले में अपने घर के पास किसी काम में व्यस्त था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया।
करंट लगने से अयान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि अयान को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में हाईटेंशन तार काफी समय से जर्जर हालत में हैं। कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया, ''हमने कई बार बिजली विभाग को तारों की खस्ता हालत के बारे में सूचित किया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया। अगर समय रहते तारों की मरम्मत कर दी गई होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।'' हादसे के बाद गुस्साए मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुछ शहरवासियों ने यह भी बताया कि बिजली विभाग को पहले भी टूटे तार के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की बात कही, लेकिन मृतक के परिजनों की इच्छा के अनुसार परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव को ले गए। अयान की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम का माहौल है और लोग इस हादसे से परेशान हैं। मृतक के परिजनों और शहरवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द ही जर्जर तारों को बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, शहरवासियों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने और बिजली लाइनों के रखरखाव में सुधार की मांग की है। यह घटना बुधवार रात 10 बजे की बताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल