रामपुर: राजकीय इंटर कॉलेज मनकरा में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और स्काउट गाइडों को पुरस्कृत किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज धमोरा के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने तंबू निर्माण प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने मैडम क्यूरी टीम को प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई टीम को द्वितीय और महाराणा प्रताप टीम को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए। नोटबुक प्रतियोगिता में निखिल, दिव्या, गौसिया और विनय ने अच्छा प्रदर्शन किया। दिनेश को सर्वश्रेष्ठ स्काउट और शीतल को सर्वश्रेष्ठ गाइड चुना गया।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष काशिफ खान ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर युवाओं में समग्र विकास, चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देता है।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दौरान छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, झंडा गीत, प्रार्थना, तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और बाहरी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को अच्छे नागरिक बनने के लिए तैयार किया जाता है।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मनकरा के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सलीम अल्वी, विपिन सिंह, विजयपाल, आशा देवी, इंदल सिंह, अनूप कुमार, राहुल तिवारी, मुस्कान, करनदीप, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई