रामपुरः शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अपने नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दूरदराज से आए असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद नागरिकों को ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शीतलहर के कारण असुविधा या परेशानी का शिकार न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठंड के मौसम में गरीब, बुजुर्ग, निराश्रित और असहाय वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है, ऐसे में उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में शीतलहर से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों के अंतर्गत अब तक तहसील सदर में 1573, स्वार में 909, टाण्डा में 791, मिलक में 909, बिलासपुर में 1000 तथा शाहबाद में 989 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 6171 जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर को देखते हुए निरंतर सर्वे किया जाए और ऐसे पात्र व्यक्तियों की पहचान की जाए, जो अभी तक सहायता से वंचित रह गए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कंबलों के अतिरिक्त अन्य राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा जरूरतमंदों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाना प्रशासन का दायित्व ही नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान हो, तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसे सहायता प्रदान की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई