रामपुरः रामपुर के पुराना गंज के छिपियान चौराहे पर स्थित जिला सहकारी बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ खाताधारकों ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि बैंक में फरियादियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहाँ तक कि रोज़ाना बैंक के खाताधारकों को भी नए-नए बहाने बनाकर चक्कर कटवाए जा रहे हैं। बैंक मैनेजर से लेकर अन्य कर्मचारी लगातार सरकारी कामों में लापरवाही बरत रहे हैं और बैंक की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बैंक में कोई काम नहीं होता, कभी स्टाफ गायब रहता है, कभी सुनवाई समय पर नहीं होती, बैंक से रोज कनेक्टिविटी टूट जाती है, हम रोज कई चक्कर लगाकर तंग आ जाते हैं, लेकिन फिर भी बैंक में काम नहीं होता, यहां तक कि बैंक के पास रहने वाला एक शिकायतकर्ता खाताधारक सिविल लाइंस थाने के सामने स्थित जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी के कार्यालय पहुंचा, वहीं दूसरी ओर वही शिकायतकर्ता स्टाफ से आहत और दुखी होकर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा, उस शिकायतकर्ता ने वहां लिखित शिकायत देकर बैंक मैनेजर समेत स्टाफ का ट्रांसफर बैंक से बाहर किसी जिले में करने की मांग की। यहां तक कि उसने बैंक से खाता ट्रांसफर करने की भी मांग की, लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता का कहना है कि बैंक मैनेजर और स्टाफ उसे पुलिस प्रशासन से धमकाते हैं।
खाताधारक को बंद करने और जेल भेजने की धमकी देते हैं। वे हमारा काम नहीं सुनते। बैंक स्टाफ हमारे साथ अभद्र व्यवहार करता है और हमारे पैसे बैंक में रखते समय अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। इसलिए हम अपमानित महसूस कर रहे हैं और खाते को जिला सहकारी बैंक में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं। हम बैंक प्रबंधक को हटाने और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खाताधारक ने कहा है कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम बैंक से खाता बंद कर देंगे और सारा पैसा निकाल लेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार