रामपुरः उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर के छात्र दीपक गुप्ता की नृशंस हत्या के मामले में रामपुर निवासी जुबैर कालिया को मार गिराया। छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी गौ तस्कर जुबैर को एसटीएफ ने रामपुर में मुठभेड़ में मार गिराया।
यह कार्रवाई आरोपियों और उत्तर प्रदेश पुलिस व एसटीएफ के बीच मुठभेड़ के दौरान हुई। मारे गए गौ तस्कर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ को गंज थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि गोरखपुर छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर इलाके में छिपा है। इसके बाद टीम ने जुबैर को घेर लिया। खुद को घिरा पाकर जुबैर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इस गोलीबारी में इंस्पेक्टर राहुल जादौन और कांस्टेबल संदीप घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी मौके पर पहुंचे और बताया कि रामपुर सीओ सिटी और थाना गंज पुलिस टीम की टीम के साथ मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ में जुबेर कालिया नाम का व्यक्ति मारा गया।
उसका आपराधिक इतिहास है, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 मुकदमे चल रहे हैं, वह गैंगस्टर गोकशी जैसे मामलों में शामिल है, गोरखपुर हत्याकांड का वह मास्टरमाइंड था, उस पर एक लाख का इनाम घोषित है, पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, पुलिस टीम गंज क्षेत्र की सीमा पर बाइक चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि वह पास में ही छिपा है, फिर पुलिस सक्रिय हुई और तलाश शुरू की, तभी उसे घेर लिया गया और वहीं मुठभेड़ हो गई, उसने पुलिस पर फायरिंग की, फिर पुलिस ने मुठभेड़ शुरू कर दी, पुलिस मुठभेड़ में जुबेर कालिया मारा जा चुका है, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत