रामपुर: साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निकट पर्यवेक्षण में पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र एवं एनसीआरपी पोर्टल की जांच के क्रम में साइबर सेल थाना स्वार जनपद रामपुर टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता की धनराशि उसके खाते में वापस कराई गई। शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ जनपद अधिकारियों एवं साइबर क्राइम थाना स्वार टीम का आभार व्यक्त किया।
आवेदक निवासी अगलगा रोड मोहल्ला रसूलपुर स्वार थाना स्वार जनपद रामपुर से दिनांक 29 अप्रैल को अज्ञात साइबर जालसाजों द्वारा इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कुल 1,17,998.82/- रूपये की ठगी की गई। उक्त साइबर ठगी के सम्बन्ध में आवेदक ने दिनांक 29 अप्रैल को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
आवेदक ने अपनी साइबर शिकायत में उल्लेख किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैम्पा कोला की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उसके साथ साइबर ठगी की गई तथा कुल 1,17,998.82/- रूपये की धनराशि हड़पी गई। 1,17,998.82/- रूपये की ठगी की गयी है। जब प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई तो उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल थाना स्वार रामपुर द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए आरोपी के खाते की जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही की गयी तथा आज दिनांक 27 जून को प्रार्थी की साइबर ठगी से ठगी गयी कुल धनराशि रू0 1,17,998.82/- प्रार्थी के खाते में वापस करायी गयी।
1. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में सावधानी बरतें
2. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमेट्रिक डेटा, पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल किसी से शेयर न करें।
3. सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर न करें।
4. अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
5. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
6. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
7. पासवर्ड को मजबूत और गोपनीय रखें।
8. ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखें।
9. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें और ऐसी किसी भी घटना के मामले में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर कॉल करें और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
साइबर अपराध से सतर्क और सुरक्षित रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई