रामपुरः विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी इस देश की सामाजिक, आर्थिक एवं लोकतांत्रिक रीढ़ है। वे प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कांचा काजी स्थित कांग्रेस नगर कांग्रेस कमेटी रामपुर कार्यालय में आयोजित प्रथम मासिक बैठक को बतौर विशेष आमंत्रित अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है और जनता की आवाज बनना है।
एआईसीसी सदस्य मुतीउर्रहमान 'बबलू' ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा है और हमें इस आत्मा को बचाने के लिए गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचना होगा। नगर संयोजक ओमकार सिंह ने संगठन सृजन अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और भविष्य के कार्यों की दिशा में आवश्यक सुझाव दिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित ने कहा कि आज जब संविधान पर हमला हो रहा है, तब कांग्रेस कार्यकर्ता ही इसके सच्चे रक्षक हैं। बैठक में अध्यक्षीय भाषण देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खान उर्फ हारून खान ने कहा कि यह बैठक संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन, जवाबदेही और सहभागिता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक का संचालन जिला महासचिव और मीडिया समन्वयक उमेश दुबे ने किया और कहा कि बिहार में करीब 7.75 करोड़ मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है और उन्हें मात्र 25 दिनों में नागरिकता का प्रमाण देने के लिए मजबूर किया गया है, जो लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। चुनाव आयोग की यह कार्यप्रणाली निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। बैठक में नुसरत अली खां उर्फ साहिर रजा खां, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरसलान अली खां, आशुतोष, अब्दुल वारिस, ताहिर अंजुम, राजीव सक्सैना, तारिक हसन खां, शहजाद खां एडवोकेट, शावेज खां, फईम पहलवान, नोमान खां, यूथ कांग्रेस के शहर विधानसभा अध्यक्ष यासिर शाह खां, आउटरीच के जिलाध्यक्ष फरीद खां, शकील अहमद, मोज्जम अली खां, पूर्व प्रधान नवनेंद्र सक्सैना आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई