रामपुरः रामपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में आवासीय सुविधा के लिए एटीएस परिसर में रोशनबाग में 48 बेड क्षमता के दो (बालक) छात्रावास तथा 48 बेड क्षमता का एक (बालिका) छात्रावास संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन छात्रावासों की उपलब्ध क्षमता में 70 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति तथा 30 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं जो गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आते हैं, 25 रुपये प्रतिमाह शुल्क पर छात्रावास में प्रवेश ले सकते हैं। छात्रावासों में प्रवेश के लिए पूर्व में आवासित छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांग छात्रों को वरीयता दी जाएगी। जिले में स्थित संस्थागत डिग्री कॉलेज/राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय आईटीआई/इंटर कॉलेज में नियमित रूप से अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं संबंधित छात्रावास अधीक्षक कार्यालय अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से 31 जुलाई 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि संबंधित छात्रावासों में आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। छात्रावास में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल https://uphms.in पर अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
नवीनतम फोटो jpg/peg/png प्रारूप में, अधिकतम 100 केबी अपलोड करें। जाति प्रमाण पत्र (पीडीएफ प्रारूप में अपलोड अधिकतम 1 एमबी) वार्षिक आय प्रमाण पत्र (पीडीएफ प्रारूप में अपलोड अधिकतम एमबी) सामान्य वर्ग के लिए नहीं स्कूल/संस्थान/विश्वविद्यालय द्वारा जारी शुल्क रसीद/आई कार्ड/प्रमाण पत्र (पीडीएफ प्रारूप में अपलोड अधिकतम 1 एमबी) स्कूल/संस्थान/विश्वविद्यालय से स्थाई निवास की दूरी का प्रमाण पत्र (पीडीएफ प्रारूप में अपलोड अधिकतम एमबी) ग्राम प्रधान/परिषद सदस्य/जनप्रतिनिधि द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र। छात्र के हस्ताक्षर (पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें अधिकतम 100 केबी) पिता/माता/अभिभावक के हस्ताक्षर (पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें अधिकतम 100 केबी) सत्र 2025-26 के लिए नवीन आवेदन/नवीनीकरण छात्र स्वयं https://uphms.in पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकेंगे। ऑनलाइन करने के पश्चात आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित छात्रावास में 31 जुलाई 2025 तक जमा करना अनिवार्य होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत