रामपुरः भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन से धर्म और राष्ट्र रक्षा की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कभी मुगलों के आगे घुटने नहीं टेके। वह वर्षों तक जंगलों में भटकते रहे। राजा होने के बाद भी उन्होंने घास की रोटियां खाकर जीवन गुजार दिया, लेकिन कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। वह त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे।
मिलक के गांव जिवाई जदीद में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप की वीरता, त्याग, समर्पण और राष्ट्र रक्षा के संकल्प के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब अकबर ने महाराणा प्रताप को कई संदेश भेजकर आत्मसमर्पण करने को कहा था।
अकबर का सपना महाराणा प्रताप को बंदी बनाने का था, लेकिन उसका सपना पूरा नहीं हो सका। महाराणा प्रताप ने अपने पराक्रम और शौर्य के बल पर हल्दीघाटी के युद्ध में मुगलों का न सिर्फ कत्लेआम किया, बल्कि मुगल सेना के कब्जे में भी नहीं आ सके। राजा होने के बावजूद उन्होंने अपना काफी समय जंगलों में भटकते हुए बिताया।
उन्होंने घास की रोटियां खाईं। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने और अखंड भारत में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, हरपाल गंगवार, सरवन ठाकुर, अजीत ठाकुर, विवेक ठाकुर, सोमनाथ ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, शेखर ठाकुर, सौरभ ठाकुर, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई