रामपुरः भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भाकियू का आरोप है कि योजना का लाभ असली पात्र महिलाओं को न देकर बिचौलियों और फर्जी लाभार्थियों के माध्यम से सरकारी धन की खुली लूट की जा रही है। इस मामले को लेकर संगठन ने जल्द ही ज़िला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।
प्रदेश कैंप कार्यालय पर एक आकस्मिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें योजना में हो रही गड़बड़ियों को लेकर गहन चर्चा हुई। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता देकर उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है। लेकिन हकीकत में गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा।
हसीब अहमद ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए बुजुर्ग महिलाओं को गर्भवती दिखाकर उनके खातों में पैसा डाला जा रहा है। यहां तक कि विधवा महिलाओं और दो से अधिक बच्चों वाली महिलाओं को भी लाभार्थी बना दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा हो रहा है।
पंचायत में फैसला लिया गया कि जल्द ही जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों से धोखाधड़ी और घपलेबाजी के सबूत जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि प्रशासन को मजबूती से घेरा जा सके।
भाकियू ने सरकार से मांग की है कि योजना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, और असली लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र दिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04